{"_id":"608b98ab3fc03d27fa52d092","slug":"bollywood-actresses-are-helping-people-in-the-corona-era-from-alia-bhatt-to-sushmita-sen-s-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में लोगों की मदद कर रही हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, सुष्मिता सेन से लेकर भूमि पेडनेकर लिस्ट में शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना काल में लोगों की मदद कर रही हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, सुष्मिता सेन से लेकर भूमि पेडनेकर लिस्ट में शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 30 Apr 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्रियां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे समय में आम आदमी से लेकर कई टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। वहीं, बॉलीवुड में इसके लिए बाकायदा एक मुहिम चलाई जा रही है, जिससे इन बंद के दिनों में ऐसे सभी लोगों की मदद की जा सके। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां कोरोना को मात देने बाद लोगों की मदद के लिए आगे आईं हैं।
2 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
कई अस्पतालों में कोरोना के साथ-साथ ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान जा रही है। हाल ये है कि मरीजों की जान बचाने में डॉक्टर भी खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल हो गई हैं और अपने स्तर से लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने हाल में मुंबई से दिल्ली के अस्पतालओं में ऑक्सीजन सिलेंडर भेजा है क्योंकि दिल्ली में ऑक्सीजन की काफी कमी हो रही है।
3 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि पेडनेकर ने 18 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की थी कि उनका कोरोना का टेस्ट नेगेटिव आया है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को मेडकिल साधनों को सप्लाई करवा रही हैं। वह खुद भी पहले वेरिफाई कर रही हैं, जिससे की सही जरूरतमंद को ये सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया भट्ट हाल में कोरोना से ठीक हुई है। उन्होंने कोविड 19 से जुड़ी जानकारी को इकट्ठा कर सोशल मीडिया पर शेयर करने की योजना बनाई है आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कोरोना के प्रति लोगों को सतर्क सहने की हिदायत दी और ससांधनों का जरिया भी बताया। आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ये समय जरुरतमंदों तक संसाधनों की जानकारी देने का है। हम लोग संसाधनों के लिए सीमित हैं, लेकिन इस जानकारी को लोगों तक पहुंचा कर उनकी थोड़ी से मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
टिस्का चोपड़ा
- फोटो : Social Media
मालूम हो कि टिस्का चोपड़ा ने पहली अभिनेत्री हैं जो कोविड 19 में फ्रंट वॉरियर की मदद के लिए सामने आईं। अब उन्होंने मुंबई के कूपर अस्पाल में 300 फ्रंट वर्कर्स को बिरयानी पैकेट बांटे और उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी। उन्होंने लोगों को प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।