{"_id":"608bc5b1deff0709d94867d7","slug":"kannada-actor-arjun-gowda-helping-needy-people-by-driving-ambulance-himself-and-dropping-to-hospitals-in-urgency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्नड़ अभिनेता अर्जुन गौड़ा कोरोना मरीजों के लिए बने एंबुलेंस ड्राइवर, कइयों का करवाया अंतिम संस्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कन्नड़ अभिनेता अर्जुन गौड़ा कोरोना मरीजों के लिए बने एंबुलेंस ड्राइवर, कइयों का करवाया अंतिम संस्कार
इस समय पूरा देश कोरोना महामारी से परेशान है। पिछले साल की तुलना में इस बार कोरोना का प्रकोप अधिक घातक सिद्ध हो रहा है। काफी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं, अचानक एक बार फिर से हमला बोलने वाले कोरोना वायरस के कारण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था के अलावा सभी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। लोगों को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल में बेड तक की समस्या हो रही है। इस परेशानी को देखते हुए कई सेलेब्स आमलोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जहां सेलेब्स अपने-अपने तरीके से मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। अब कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता अर्जुन गौड़ा भी जरूरतमंदों की मदद में जुट गए हैं।
2 of 5
अर्जुन गौड़ा
- फोटो : Insatagram
इस आपदा में अभिनेता अर्जुन एंबुलेंस ड्राइवर की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता ने अपने ट्रस्ट का नाम 'प्रोजेक्ट स्माइल ट्रस्ट' रखा है। इसके तहत वो सभी जरूरतमंदों को सहायता दे रहे हैं। इस काम को वो लगातार बढ़ा रहे हैं। इसपर बात करते हुए अर्जुन ने बताया कि 'ऐसे समय में लोगों को गाड़ी नहीं मिल रही है। जिन लोगों को अस्पताल या अंतिम संस्कार के लिए गाड़ी की जरूरत होती है। उनको मैं एंबुलेंस सर्विस से मदद करता हूं। मैं उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाता हूं।'
3 of 5
अर्जुन गौड़ा
- फोटो : Insatagram
अर्जुन ने आगे बताया कि 'मैं कई दिनों से सड़कों पर ही हूं और करीब 6 लोगों का अंतिम संस्कार करवा चुका हूं। हम इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंच सके। फिर चाहे वो कहीं से भी हो या किसी भी धर्म से जुड़ा हो। मदद करने के लिए मैं भी पूरे शहर में कहीं भी जाने के लिए तैयार हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन गौड़ा
- फोटो : Insatagram
अभिनेता ने बताया कि 'एक मरीज को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए मैं केनगेरी से वाइटफील्ड तक गया। हमने आगे भी ये मदद जारी रखने की योजना बनाई है। क्योंकि ये स्थिति बहुत बुरी है और मैं अपनी तरफ से जो कुछ कर सकता हूं वो करने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। जरूरत के वक्त ऑक्सीजन डिलीवर करने के लिए भी तैयार हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन गौड़ा
- फोटो : Insatagram
बता दें कि नए मामलों की रफ्तार दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। रोज कोरोना मामलों का नया रिकॉर्ड बन रहा है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के करीब तीन लाख 80 हजार नए मामले सामने दर्ज किए गए हैं। वहीं, तीन हजार 645 लोग वायरस की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।