फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग हारे ये मशहूर सितारे, किसी को नहीं मिला बेड तो कोई आर्थिक तंगी का हुआ शिकार

Fri, 30 Apr 2021 02:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 30 Apr 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
Celebrities who have died in the COVID-19 second Wave
कोरोना से जंग हारे ये मशहूर सितारे - फोटो : अमर उजाला

कोरोना का कहर देशभर में लगातार जारी है। हर दिन कोरोना के नए मामलों के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। दूसरी ओर अस्पतालों की स्थिति भी बेहतर नहीं हुई है लेकिन सरकार इससे उबरने की हर संभव कोशिश कर रही है। कोरोना ने अब तक कई लोगों को संक्रमित किया तो कई सितारे इस महामारी से जीत नहीं पाए और जान गंवा दी। आज हम बात कर रहे हैं उन सभी सितारों की जो कोरोना से जंग जीत नहीं पाए।

Celebrities who have died in the COVID-19 second Wave
पंडित राजन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

पंडित राजन मिश्रा
हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पंडित राजन मिश्र का 25 अप्रैल को कोरोना से निधन हो गया। ख्याल गायकी के बडे़ पुरोधा राजन मिश्र को वक्त पर वेंटिलेटर बेड नहीं मिल सका, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका। सेंट स्टीफन अस्पताल में भर्ती बनारस घराने के 70 वर्षीय राजन मिश्र वायरस से संक्रमित होने के बाद किडनी की समस्या से ग्रस्त हो गए थे।

Celebrities who have died in the COVID-19 second Wave
श्रवण राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

श्रवण राठौड़
'आशिकी' का यादगार संगीत देने वाली मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौड़ का 22 अप्रैल को निधन हो गया। दो दिन पहले उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। नदीम श्रवण की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में तमाम फिल्मों में हिट संगीत दिया है। उनकी हिट फिल्मों में ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘साजन’, ‘परदेस’, ‘सड़क’, ‘दिल का क्या कसूर’ और ‘धड़कन’ आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrities who have died in the COVID-19 second Wave
ललित बहल - फोटो : सोशल मीडिया

ललित बहल
अनुभवी अभिनेता और निर्माता ललित बहल की कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण 23 अपैल को मौत हो गई। बहल ने ‘तितली’ और ‘मुक्ति भवन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। 71 वर्षीय अभिनेता के पिछले सप्ताह कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी और उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Celebrities who have died in the COVID-19 second Wave
श्याम देहाती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

श्याम देहाती
भोजपुरी फिल्मों व एकल गीतों के चर्चित गीतकार श्याम देहाती (Shyam Dehati) का 20 अप्रैल को निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद से उनका गोरखपुर में इलाज चल रहा था। दर्जनों फिल्मों में गीत लिखने के बाद उन्होंने फिल्मों में संगीत देने का भी काम किया। और तीन साल पहले वह फिल्म ‘रानी दिलबर जानी’ से हीरो भी बन गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed