{"_id":"608bc3f18ebc3eb9205a6161","slug":"meenakshi-seshadri-look-change-from-damini-movie-to-now-see-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"28 साल में इतनी बदल गईं बॉलीवुड की 'दामिनी', इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर छोड़ दिया देश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
28 साल में इतनी बदल गईं बॉलीवुड की 'दामिनी', इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी कर छोड़ दिया देश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मीनाक्षी शेषाद्रि ने अस्सी और नब्बे के दशक में फिल्मी परदे पर राज किया। उन्होंने कम समय में ही इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दीं। जिसमें दामिनी का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में मीनाक्षी के अलावा ऋषि कपूर और सनी देओल भी नजर आए थे। ऋषि तो अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन मीनाक्षी और सनी का लुक पहले से काफी बदल चुका है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मीनाक्षी शेषाद्रि के बारे में...
2 of 5
Meenakshi Seshadri
- फोटो : instagram
मीनाक्षी अपनी अदाकारी और खूबसूरती के बल पर उन्होंने खूब नाम कमाया लेकिन इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद मीनाक्षी ने अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब मीनाक्षी का लुक काफी बदल गया है। मीनाक्षी अपने पति हरीश मैसूर और दो बच्चों के साथ अमेरिका के डलास में रहती हैं।
मीनाक्षी ने अमेरिका के इनवेस्टमेंट बैंकर हरीश मायर से शादी कर ली। बताया जाता है दोनों एक पार्टी के दौरान में मिले थे। पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हरीश से शादी से पहले कुमार सानू संग उनके अफेयर की खबरें बताई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीनाक्षी शेषाद्री
- फोटो : सोशल मीडिया
मीनाक्षी शेषाद्रि ने केवल 17 साल की उम्र में साल 1981 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया का खिताब जीतने के तीन साल बाद ही उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म पेंटर बाबू थी। मीनाक्षी ने लगभग हर बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स उनके हीरो रहे।
विज्ञापन
5 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
- फोटो : ट्विटर
मीनाक्षी डलास में डांस क्लास भी चलाती हैं और समय-समय पर अपनी पूरी टीम के साथ इवेंट्स का हिस्सा बनती हैं। वे कई बड़े कार्यक्रमों में अपनी टीम के साथ डांस कर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में मेरी जंग, घायल, घातक, शहंशाह, घर हो तो ऐसा और तूफान जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। अमेरिका जाकर बस चुकीं मीनाक्षी हिंदुस्तान आती-जाती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।