सब्सक्राइब करें

पति ऋषि कपूर को याद कर भर आईं नीतू की आंखें, लिखा- 'उनके बिना जिंदगी अधूरी...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 30 Apr 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor first death anniversary wife Neetu Kapoor shared most emotional note for him on instagram
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Insatagram- @neetu54

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की आज पहली पुण्यतिथि है। पिछले साल आज ही के दिन यानी 30 अप्रैल 2020 को उनके निधन की खबर जब दुनियाभर में फैली तो सभी हैरान रह गए थे। एक्टर को कैंसर हुआ था। आज ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया है।

Trending Videos
Rishi Kapoor first death anniversary wife Neetu Kapoor shared most emotional note for him on instagram
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Riddhima Kapoor, Bharat Sahni - फोटो : social media

नीतू कपूर ने ऋषि के साथ पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'पिछला पूरा साल दुनिया के लिए दुख और कष्ट से भरा रहा। हमारे लिए थोड़ा ज्यादा था क्योंकि हमने उन्हें खो दिया। ऐसा कोई दिन नहीं गया, जब हमने उनके बारे में बात न की हो। उन्हें याद न किया हो क्योंकि वह हमारे अस्तित्व का हिस्सा थे। कभी उनकी बुद्धिमान सलाह, कभी उनकी बातें। होठों पर पर मुस्कान लिए हमने उन्हें पूरे साल सेलिब्रेट किया, क्योंकि वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। हमने ये स्वीकर कर लिया है जिंदगी उनके बिना अब वैसी कभी नहीं रहेगी, लेकिन जिंदगी आगे बढ़ती रहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor first death anniversary wife Neetu Kapoor shared most emotional note for him on instagram
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

नीतू कपूर का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। इसपर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि 'हम सभी उन्हें याद करते हैं।' वहीं, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने पोस्ट पर हार्ट इमोजी लगाया है। ऋषि कपूर के फैंस भी इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अपने चहीते हीरो को याद कर रहे हैं।

Rishi Kapoor first death anniversary wife Neetu Kapoor shared most emotional note for him on instagram
ऋषि कपूर, नीतू कपूर - फोटो : social media

नीतू कपूर के अलावा ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने इंस्टग्राम पर पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा है कि 'काश मैं आपको सिर्फ एक बार फिर से मुझे मुश्क बुलाते सुन पाती। जब तक हम फिर से नहीं मिल जाते। हम हमेशा आपके बारे में सोचते रहेंगे।'

विज्ञापन
Rishi Kapoor first death anniversary wife Neetu Kapoor shared most emotional note for him on instagram
परिवार संग ऋषि कपूर - फोटो : Social media

बता दें कि 2 साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद आखिरकार साल 2020 में 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। इससे पहले उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क ले जाया गया था, जहां एक साल इलाज के बाद वह ठीक होकर भारत वापस आ गए थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed