अभिनेता ऋषि कपूर ने एक साल पहले 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी पहली पुण्यतिथि के मौके पर प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं नीतू कपूर से लेकर रिद्धिमा कपूर तक ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया है। ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, नीतू कपूर के घर पहुंचे।
पिता ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर आलिया भट्ट के साथ मां के घर पहुंचे रणबीर, देखें तस्वीरें
इस दौरान दोनों बिल्डिंग के बाहर कैमरे में कैद हुए। आलिया भट्ट कार से निकलकर बिना रुके सीधे बिल्डिंग के अंदर चली गईं। जबकि रणबीर कपूर ने पैपराजी से कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए वो अंदर ना जाएं और दूरी बनाएं रखें। इस दौरान आलिया पिंक और ग्रे कलर का सूट में नजर आईं। साथ ही उन्होंने एक बैग ले रखा था। वहीं रणबीर ने सफेद टीशर्ट के साथ जींस, कैप और स्नीकर्स पहने हुए थे।
A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)
आगे उन्होंने डोरॉथी मे कैवेंडिश (Dorothy Me Cavendish) की कुछ पंक्तियां लिखी, 'जब तक हम फिर से नहीं मिलते, हम हमेशा आपके बारे में सोचते हैं, हम आपके बारे में बात करते हैं, आप कभी नहीं भूले हैं, और ना ही कभी भूल पाएंगे। क्योंकि आप हमेशा हमारे दिल के करीब रहते हैं और जब तक हम फिर से नहीं मिलते, तब तक आप हमारे जीवन का मार्गदर्शन करने के लिए बने रहेंगे।‘ लव यू ऑलवेज”
नीतू कपूर ने ऋषि के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'बीता साल पूरी दुनिया के लिए दुख और कष्ट से भरा रहा, हमारे लिए कुछ ज्यादा ही क्योंकि हमने उनको खो दिया था। एक भी दिन नहीं बीता जब हमने उनके बारे में बात ना की हो या उनको अपने हिस्से के तौर पर ना याद किया हो। कभी उनकी समझदारी भरी राय कभी कहानियां। हमने पूरे साल उन्हें मुस्कान के साथ याद किया क्योंकि वह हमेशा हमारे दिल में रहते हैं। हमने ये स्वीकार कर लिया है कि उनके बिना जिंदगी कभी पहले की तरह नहीं हो पाएगी लेकिन जिंदगी चलती रहेगी।'