लॉकडाउन में आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली भी अपने दोस्तों के साथ कुछ ऐसे ही समय बिता रही हैं। नव्या बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जब भी कोई नया पोस्ट करती हैं या कमेंट करती हैं तो वो चर्चा में आ जाती हैं।
इस अभिनेता के गाने पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या का आया 'दिल', किया ये कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से नव्या का एक कमेंट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता मीजान जाफरी ने अपना एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में मीजान गिटार बजाते हुए 'भीगी भीगी रातों में' गाना गा रहे हैं।
वीडियो साझा करते हुए मीजान जाफरी ने कैप्शन में लिखा, "देर रात मेरा क्वारंटीन रूटीन। हर शुक्रवार मैं आपके साथ ऐसे ही एक वीडियो शेयर करूंगा। अगर आप अपनी पसंद का गाना सुनना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं। 'भीगी भीगी रातों में' हमेशा से मेरा पसंदीदा गाना रहा है।"
A post shared by Meezaan (@meezaanj) on
मीजान जाफरी का ये वीडियो देख नव्या नवेली कमेंट किए बिना नहीं रह पाईं। नव्या ने दिल का इमोजी बनाकर वीडियो पर कमेंट किया है। बता दें कि कुछ समय पहले नव्या और मीजान के रिलेशनशिप की खबरें उड़ी थीं। हालांकि बाद में मीजान ने खबरों को महज अफवाह बताया था।
मीजान से जब पूछा गया था कि आखिर इस कथित रिश्ते के बारे में वह क्या कहना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा, ‘जहां तक नव्या की बात आती है, वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। दरअसल वह मेरी बहन की बहुत अच्छी दोस्त है। मेरी कई फोटो नव्या के साथ वायरल हो चुकी हैं और वहीं से लोगों ने किस्से बनाने शुरू कर दिए। जबकि मेरे और नव्या के बीच कुछ भी ऐसा है नहीं।’
इस फिल्म से तापसी पन्नू ने सीखा जिंदगी का नया पाठ, तस्वीर साझा कर लिखा खास पोस्ट