तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी के बर्थडे पर उनके फैंस को एक बड़ी सौगात मिली है। दरअसल, मेगास्टार की फिल्म 'भोला शंकर' का नया पोस्टर उनके फैंस के लिए जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर को फिल्म के निर्देशक मेहर रमेश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। पोस्टर में चिरंजीवी अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।
Chiranjeevi: मेगास्टार चिरंजीवी के बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा, 'भोला शंकर' का नया पोस्टर रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरंजीवी की फिल्म का यह पोस्टर उनके जन्मदिन पर रिलीज करना फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। इस पोस्टर पर एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी गई है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई है। पोस्ट देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। इस पोस्ट के साथ मेहर ने चिरंजीवी के लिए एक कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'भारतीय सिनेमा के स्वैगस्टर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भोला शंकर 14 अप्रैल 2023 को नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है।'
फिल्म के पोस्टर में अपने फेवरेट एक्टर का लुक देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेगास्टार'। वहीं, एक अन्य फैन ने फायर इमोजी से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इसके अलावा ज्यादातर लोग कमेंट में एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में चिरंजीवी फिल्म 'आचार्य' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई थी। हालांकि उनकी अपकमिंग फिल्म 'गॉडफादर' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि यह फिल्म सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म लुसिफर का रीमेक है। इस फिल्म में सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। यह पहला मौका होगा जब सलमान किसी साउथ की फिल्म में काम करते नजर आएंगे।