{"_id":"5fe9d8568ebc3e08c168eb31","slug":"meghana-raj-share-her-newborn-son-photo-nazriya-reveals-nickname-for-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना ने पहली बार साझा की बेटे की तस्वीर, दोस्त ने ‘नाम’ का किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना ने पहली बार साझा की बेटे की तस्वीर, दोस्त ने ‘नाम’ का किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 28 Dec 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेघना राज ने साझा की बेटे की तस्वीर
- फोटो : instagram/megsraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी और अभिनेत्री मेघना राज ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया। फैंस को जब उनके बेटे के जन्म के बारे में पता चला वह उसे जूनियर चिरंजीवी कहने लगे। अब पहली बार मेघना ने बेटे की एक तस्वीर साझा की है।
2 of 5
मेघना राज ने साझा की बेटे की तस्वीर
- फोटो : instagram/megsraj
मेघना ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उनके बेटे का हाथ नजर आ रहा है जो अपनी मां की उंगलियों को पकड़े हुए हैं। चिरंजीवी के फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ मेघना ने एक भावुक पोस्ट भी साझा किया है।
3 of 5
मेघना राज
- फोटो : Instagram: @megsarj
मेघना ने तस्वीर के साथ लिखा- ‘चमत्कार का समय है। मेरा छोटा गिफ्ट, अपने छोटे हाथों से मेरे हाथों को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। इससे अच्छा गिफ्ट नहीं हो सकता।‘ मेघना की इस तस्वीर पर उनकी बेस्ट फ्रेंड नजरिया नजीम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नजरिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बच्चे के निकनेम का खुलासा किया है। मेघना की साझा की गई तस्वीर के साथ नजरिया ने लिखा- ‘मेरा छोटा चुम्बक।‘ बता दें कि 22 अक्तूबर को मेघना ने बंगलुरू के एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्मदिन दिया था। एक हफ्ते बाद नजरिया और उनके पति फहद फासिल केरल से मेघना को देखने अस्पताल पहुंचे थे। मेघना से मिलने के बाद कपल ने चिरंजीवी सर्जा को श्रद्धांजलि भी दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
चिरंजीवी सर्जा , मेघना राज
- फोटो : instagram/nazariyafahad
गौरतलब है कि चिरंजीवी सर्जा का निधन इसी साल सात जून को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। उन्होंने बंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 39 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली थी। जब चिरंजीवी सर्जा का निधन हुआ तब मेघना राज तीन महीने की गर्भवती थीं। चिरंजीवी ने साल 2017 में मेघना राज के साथ सगाई की थी और 30 अप्रैल 2018 को दोनों ने क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी की। जिसके बाद दो मई 2018 को एक पारंपरिक हिंदू शादी समारोह भी आयोजित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।