फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Inside Photos: इस तरह सेलिब्रेट किया गया सलमान खान और उनकी भांजी का जन्मदिन, देखें पनवेल फार्महाउस की तस्वीरें

Mon, 28 Dec 2020 06:08 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 28 Dec 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan and his niece Ayat sharma birthday celebrations at his Panvel farmhouse
सलमान खान और आयत का जन्मदिन - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान इस साल अपने जन्मदिन पर पनवेल स्थित फार्महाउस पर थे। हर बार वह अपने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में होते हैं। जहां उनके जन्मदिन पर घर के बाहर हजारों की तादाद में प्रशंसक इकट्ठा होते हैं। कोरोना काल को देखते हुए सलमान ने फैंस को आने से मना किया और शहर से दूर फार्महाउस पर परिवार के साथ वक्त बिताया। सलमान के साथ उनकी भांजी आयत का भी जन्मदिन 27 दिसंबर को ही पड़ता है। आयुष शर्मा और अर्पिता खान ने बेटी आयत का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर सलमान के फार्महाउस से कई तस्वीरें सामने आई हैं।

Salman Khan and his niece Ayat sharma birthday celebrations at his Panvel farmhouse
सोहेल खान, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आयुष शर्मा ने बेटी आयत की एक तस्वीर साझा की और इंस्टाग्राम पर लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी आयत। मेरी जिंदगी में आए हुए तुम्हें एक साल हो गए हैं। तुम हमारी जिंदगी में बहुत सी खुशियां और प्यार लेकर आई।' आयुष ने आगे लिखा, 'तुमने सच में मुझे एक बेहतर इंसान और ज्यादा जिम्मेदार पिता बनने में मदद की। तुम हमेशा चमकती रहो और अपनी खूबसूरत मुस्कान के साथ प्यार फैलाती रहो। मैं तुम्हें अपने जीवन में पाकर धन्य हूं। यह सच है एक दिन तुम मेरी बाहों से दूर हो जाओगी लेकिन तुम मेरे दिल से कभी दूर नहीं होगी।'

View this post on Instagram

A post shared by Sohail Khan (@sohailkhandan)



View this post on Instagram

A post shared by A.S.piring❤️ (@aayffanclubb)

Salman Khan and his niece Ayat sharma birthday celebrations at his Panvel farmhouse
जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

एक तस्वीर में सलमान खान पोज देते नजर आए। बता दें कि सलमान और उनकी बहन अर्पिता के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। सलमान अक्सर अर्पिता के बच्चों के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan and his niece Ayat sharma birthday celebrations at his Panvel farmhouse
जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीर में सलमान खान और आयुष शर्मा साथ में खड़े हैं। आयुष ने बेटी आयत को गोद में ले रखा है। लुक्स की बात करें तो जन्मदिन के मौके पर सलमान खान ने लाइट ब्लू रंग की शर्ट पहनी हुई है। वहीं बीयर्ड लुक में वे बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by khan family (@my_fam_jaam_19)


View this post on Instagram

A post shared by Aayush🤵🏻Arpita👰🏻Ahil🤴🏼Ayat👸🏼 (@aayushsharma_officialfan)

विज्ञापन
Salman Khan and his niece Ayat sharma birthday celebrations at his Panvel farmhouse
जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

जेनेलिया डिसूजा के साथ अर्पिता खान नजर आ रही हैं। जन्मदिन की इस पार्टी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी लोग ही शामिल हुए। जिनमें कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, राजनेता बाबा सिद्दीकी सहित अन्य थे।

View this post on Instagram

A post shared by Aayush Sharma (@aayushsharma6363)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed