{"_id":"632717dd516bbf497b1d5c75","slug":"meghna-naidu-birthday-know-unknown-facts-about-kaliyon-ka-chaman-song-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Meghna Naidu: 'कलियों का चमन' गाने से रातोंरात हुईं थीं मशहूर, बी-ग्रेड फिल्मों में भी आ चुकी हैं नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Meghna Naidu: 'कलियों का चमन' गाने से रातोंरात हुईं थीं मशहूर, बी-ग्रेड फिल्मों में भी आ चुकी हैं नजर
'कलियों का चमन' गाने से रातोंरात मशहूर होने वाली अभिनेत्री मेघना नायडू आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में 19 सितंबर 1980 को जन्मी मेघना का ये गाना खूब मशहूर हुआ था। 'कलियों का चमन' ने मेघना को इतना स्टारडम दिया कि कोई पार्टी हो या फिर फंक्शन हर जगह यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। यहां तक की लड़कियां मेघना के गाने में किए गए स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश करने लगी थीं।
2 of 4
Meghna Naidu
मेघना के पिता इतिराज एक कोच मां पूर्णिमा टीचर थीं। इनका पूरा बचपन मुंबई में ही बीता है। अभिनेत्री ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अंधेरी के एक कॉलेज से पूरी की है। अभिनेत्री को भरतनाट्यम बेहद पसंद है। उन्होंने महज सात साल की उम्र से ही शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों से अपने शानदार अभिनय की शुरुआत की। मेघना नायडू का नाम बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में लिया जाता है।
3 of 4
Meghna Naidu
साल 2000 में मेघना का 'कलियों का चमन' गाना सुपरहिट साबित हुआ था। इसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया, लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। बॉलीवुड में मेघना की पहली फिल्म हवस थी। उसके बाद वह कई बी-ग्रेड फिल्मों में नजर आईं और कई बोल्ड सीन भी दिए। इन फिल्मों में हवस, क्या कूल हैं हम और जैकपॉट जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Meghna Naidu
- फोटो : instagram
जब एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होने लगीं तो अभिनेत्री ने टीवी की ओर रुख किया। वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 1 और डांसिंग क्वीन में नजर आईं। इसके बाद मेघना फेमस टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' और 'ससुराल सिमर का' में पाताली देवी के रूप में भी दिखाई दीं। निजी जिंदगी की बात करें तो मेघना ने पुर्तगाली खिलाड़ी लुईस से शादी कर ली। उन्होंने करीब दो साल तक अपनी शादी को सबसे छिपाया था। उन्होंने 2018 में इसका खुलासा किया था। फिलहाल उन्होंने टीवी से भी ब्रेक लिया है और वह अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।