फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehmood Ali: अमिताभ के गॉडफादर थे कॉमेडी किंग महमूद,जानें आखिरी वक्त में बिग बी से नाराज होकर क्या दी थी नसीहत

Sun, 23 Jul 2023 09:19 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 23 Jul 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
Mehmood Ali Death Anniversary know interesting facts about legendary comedian and Amitabh bachchan godfather
महमूद अली - फोटो : सोशल मीडिया

बात अगर कॉमेडी की हो तो दिग्गज कॉमेडियन महमूद अली को कैसे भूला जा सकता है। एक्टर अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। 50 से 70 के दशक में महमूद इकलौते ऐसे कॉमेडियन थे, जिनकी तस्वीर सिनेमाघरों के बाहर हीरो के साथ पोस्टर पर छपती थी। कॉमेडियन का जन्म 29 सितंबर 1933 को मुंबई में हुआ था। महमूद कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक निर्माता और निर्देशक भी थे।  'किंग ऑफ कॉमेडी' कहे जाने वाले महमूद ने अपने करियर के दौरान 'बॉम्बे टू गोवा' समेत करीब 300 फिल्मों में अभिनय का हुनर दिखाया है।

Mehmood Ali Death Anniversary know interesting facts about legendary comedian and Amitabh bachchan godfather
महमूद अली - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक अमिताब बच्चन भी महमूद की दमदार एक्टिंग के दीवाने थे। बिग बी उन्हें अपना 'गॉडफादर' मानते थे। जी हां, एक दौर ऐसा भी था जब अभिनेता को इंडस्ट्री में कोई खास मुकाम नहीं था तब महमूद ने उन्हें अपने घर में रहने की जगह दी और फिल्मों में काम दिलाने में मदद की थी। इस बात का जिक्र महमूद ने अपने एक इंटरव्यू में भी किया था कि वह अमिताभ को अपने बेटे जैसा माने हैं। 

Mehmood Ali Death Anniversary know interesting facts about legendary comedian and Amitabh bachchan godfather
महमूद अली - फोटो : सोशल मीडिया

महमूद न सिर्फ अपनी बेहतरीन फिल्मों, बल्कि बेमिसाल लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन था। एक साक्षात्कार में महमूद के भाई अनवर अली ने कहा था कि महमूद के पास करीब 24 कारें थीं। कई बार अमिताभ लोगों को इंप्रेस करने के लिए उनकी कार ले जाया करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mehmood Ali Death Anniversary know interesting facts about legendary comedian and Amitabh bachchan godfather
महमूद अली - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा में अमिताभ के 25 साल होने पर महमूद ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा था कि जब इंसान को सफलता मिलती है तो उसके दो बाप हो जाते हैं एक पैदा करने वाला बाप तो दूसरा काम सिखाने वाला बाप तो मैं अमिताभ का वो बाप हूं, जिसने उन्हें कमाना सिखाया। वीडियो में उन्होंने आगे कहा, 'जब मुंबई के एक अस्पताल में वह एक सर्जरी के लिए भर्ती हुई, तो उसी दौरान अमिताभ के पिता भी उसी अस्पताल में भर्ती थे। अमिताभ अपने पिता से तो मिलकर गए, लेकिन मुझसे नहीं मिले। उन्होंने कहा था, 'मैं तो बाप था इसलिए माफ कर दिया, किसी और के साथ ऐसा कभी मत करना।'

Stree 2: राजकुमार-श्रद्धा की फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग शुरू, दूसरे पार्ट से मिलेगा हॉरर-कॉमेडी का डबल डोज

विज्ञापन
Mehmood Ali Death Anniversary know interesting facts about legendary comedian and Amitabh bachchan godfather
महमूद अली - फोटो : सोशल मीडिया

महमूद अली की निजी जिंदगी की बात करें तो उस जमाने की जानी मानी अभिनेत्री अरुणा ईरानी के साथ उनके अफेयर के किस्से काफी चर्चे में थे, लेकिन अभिनेता ने मीना कुमारी की बहन मधु से 1952 में शादी रचाई थी, लेकिन साल 1967 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए, जिसके बाद महमूद ने ट्रेसी अली से दूसरी शादी की। कॉमेडी के इस किंग ने 23 जुलाई, 2004 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

यह भी पढ़ें- Ishita Moitra: स्क्रिप्ट राइटर इशिता ने साझा किया करण जौहर के साथ काम करने का अनुभव, बोलीं- सपना सच हुआ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed