फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

37 की उम्र में अपने से 27 साल बड़े दाऊद इब्राहिम से जुड़ रहा महविश हयात का नाम, यहां देखिए ग्लैमरस तस्वीरें

Thu, 27 Aug 2020 03:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 27 Aug 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
Mehwish Hayat Pakistani Film Actress Dawood Ibrahim Girlfriend glamorous pictures
महविश हयात - फोटो : Twitter- @MehwishHayat

महविश हयात पाकिस्तान की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 6 जनवरी 1983 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। महविश की मां, रुखसार हयात 80 के दशक की लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री थीं। महविश के सबसे बड़े भाई जीशान गायक और संगीतकार हैं। उनके दूसरे बड़े भाई, दानिश हयात भी एक अभिनेता हैं। उन्होंने फैजा अशफाक से शादी की है। महविश हयात की बड़ी बहन अफशीन भी गायक हैं।

Mehwish Hayat Pakistani Film Actress Dawood Ibrahim Girlfriend glamorous pictures
महविश हयात - फोटो : Twitter- @MehwishHayat

इसके अलावा महविश की एक और पहचान है, वो है दाउद इब्राहिम की गर्लफ्रेंड होने की। जी हां महविश को दाऊद की नई गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। हालांकि उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया है। महविश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फोटोशूट्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। महविश ने अभी शादी नहीं की है।

Mehwish Hayat Pakistani Film Actress Dawood Ibrahim Girlfriend glamorous pictures
महविश हयात - फोटो : Twitter- @MehwishHayat

महविश को गैंगस्टर गुड़िया के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा महविश हयात 'बिल्ली' के नाम से भी मशहूर है। क्योंकि महविश ने साल 2014 में आई फिल्म "ना मालूम अफराद" में बिल्ली का किरदार अदा किया था। 2019 की टॉप 10 सेक्सिएस्ट एशियन फीमेल में महविश हयात 9वें नंबर पर थीं। खूसूरती की वजह से महविश को पाकिस्तान की कटरीना भी कहा जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mehwish Hayat Pakistani Film Actress Dawood Ibrahim Girlfriend glamorous pictures
महविश हयात - फोटो : Twitter- @MehwishHayat

महविश हयात ने साल 2009 में आई फिल्म 'इंशाअल्लाह', 2015 जवानी फिर नहीं आनी, 2016 'एक्टर इन लॉ', 2016 में आई 'टीम', 2017 में आई 'पंजाब नहीं जाऊंगी' और साल 2018 में 'जवानी फिर नहीं आनी-2', 'लोड वेडिंग' समेत कई फिल्मों में काम किया है। महविश एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक जानी मानी गायिका भी हैं।

विज्ञापन
Mehwish Hayat Pakistani Film Actress Dawood Ibrahim Girlfriend glamorous pictures
महविश हयात - फोटो : Twitter- @MehwishHayat

पिछले साल महविश हयात को पाकिस्तान के नागरिक पुरस्कारों में से एक तमगा-ए-इम्तियाज से नवाजा गया था। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था। महविश पाकिस्तान की किसी अभिनेत्री से प्रभावित नहीं है। वह अमरीकी गायिका और डांसर बेयांसे और मडोना की प्रशंसक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed