फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Memes On Brahmastra: 'क्या सोचा था, क्या पाया...'; ब्रह्मास्त्र के रिलीज होते ही उमड़ा मीम्स का सैलाब

Fri, 09 Sep 2022 03:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 09 Sep 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
Memes on Brahmastra on twitter after ranbir alia film release in cinema hall
ब्रह्मास्त्र मीम्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बीते 8 सितंबर को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग दर्शकों के लिए रखी गई थी। स्क्रीनिंग में फिल्म देखने के बाद बहुत से फैंस फिल्म की तारीफ कर रहे थे, तो वहीं कई लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई है। वहीं शुक्रवार को 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मीम्स का सैलाब ला दिया है। कई यूजर्स इस फिल्म को फ्लॉप बता रहे हैं। हिंदी के अलावा तमिल तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज ये फिल्म  दर्शकों के खास पसंद नहीं आ रही है। इस कुछ मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, आइए देखते हैं-  

Memes on Brahmastra on twitter after ranbir alia film release in cinema hall
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसपर तेजी से रिव्यू दे रहे हैं। कोई फिल्म को सस्ता वीएफएक्स बता रहा है तो किसी को शाहरुख खान का कैमियो रोल पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'अंत में फिल्म देखी। पटकथा सबसे खराब स्तर की उम्मीद नहीं थी, कहानी निशाने पर नहीं है। 



 
Memes on Brahmastra on twitter after ranbir alia film release in cinema hall
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने फिल्म का टिकट पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'करण जौहर मेरा पैसा वापस करो। ब्रह्मास्त्र ने हमें निराश किया है'। एक यूजर ने मजेदार रिएक्शन देते हुए लिखा- पता नहीं मूवी कहां हार गई। वहीं एक और फैन ने लिखा- 'ओह ये क्या देख लिया मैंने'। एक अन्य यूजर ने लिखा- 'करण जौहर की फिल्म देखने के बाद यूजर्स कह रहे पैसा बर्बाद'।



विज्ञापन
विज्ञापन
Memes on Brahmastra on twitter after ranbir alia film release in cinema hall
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक फैन ने रणबीर कपूर की तस्वीर पर फिल्म ए दिल है मुश्किल के गाने के बोल अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना लिख दिए। एक और शख्स ने कहा- 'इस समय बॉलीवुड की ऐसी स्थिति है कि- मैं गिवअप कर रहा हूं, लेकिन मुझसे हो नहीं रहा है'। वहीं एक यूजर ने फिल्म ब्रह्मास्त्र की तुलना जानी दुश्मन फिल्म से कर दी। बता दें कि अयान मुखर्जी की इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय नागार्जुन और शाहरुख भी हैं। 



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed