अमेरिका के लोगों के लिए 25 मई का दिन बेहद खास होता है। इस दिन को वहां के लोग मेमोरियल डे के रूप में मनाते हैं। इस दौरान सभी अमेरिकंस अमेरिका की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों को याद करते हैं और उनसे जुड़ी यादों को साझा करते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी मेमोरियल डे को बेहद खास अंदाज में मनाया और अपने माता- पिता को याद किया। अपने माता- पिता को याद करने के साथ ही प्रियंका ने अन्य सैनिकों को भी याद किया।
भारतीय सेना में थे प्रियंका चोपड़ा के माता- पिता, मेमोरियल डे पर अभिनेत्री ने सेना को ऐसे दिया खास सम्मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं। वह सोशल मीडिया के द्वारा हमेशा अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। यह बात प्रियंका चोपड़ा के बहुत कम फैंस को पता होगी कि उनके माता-पिता भारतीय सेना में थे। मेमोरियल डे पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर माता-पिता की बेहद खास तस्वीर साझा की है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर माता- पिता की ब्लैक एंड व्हाइट थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री के पिता अशोक और मां मधु चोपड़ा भारतीय सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। माता-पिता की तस्वीर के साथ प्रियंका ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे माता-पिता भारतीय सेना में थे और शायद यही कारण है कि मैं दुनियाभर में मौजूद सभी मिलिट्री परिवारों से खुद को जोड़ पाती हूं।'
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में आगे लिखा, 'आज उन सभी शहीद जवानों को याद करते हैं, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने जीवन की कभी परवाह नहीं की।' सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता की यह थ्रोबैक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस सहित अन्य सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का निधन साल 2013 को हुआ था। वह कैंसर से पीड़ित थे। प्रियंका चोपड़ा कई मीडिया इंटरव्यूज में पिता अशोक चोपड़ा को लेकर बातें कर चुकी हैं। प्रियंका अपने पिता के काफी करीब थीं, ऐसे में सोशल मीडिया पर भी प्रियंका पिता को कई बार याद कर चुकी हैं।
पढ़ें: बलबीर सिंह सीनियर को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, बिग बी को याद आए स्कूल के दिन