भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया है। सोमवार को बलबीर सिंह सीनियर ने आखिरी सांस ली। बीते कुछ दिनों से वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर ने भारत का कई मौकों पर नाम रोशन किया था। उनके नाम कई ऐतिहासिक हॉकी मैच और रिकॉर्ड रहे थे। बलबीर सिंह सीनियर को बॉलीलुड के सितारों ने भी श्रद्धांजलि दी है।
बलबीर सिंह सीनियर को बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि, बिग बी को याद आए स्कूल के दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अक्षय कुमार ने बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। अभिनेता ने ट्विटर पर बलबीर सिंह सीनियर के साथ अपनी एक मुलाकात को याद किया। अक्षय कुमार ने उनके साथ अपनी एक मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'बलबीर सिंह सीनियर के निधन के बारे में अचानक से पता चला। अतीत में उनसे मिलने का सौभाग्य मिला है। वह शानदार शख्सियत थे। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं हैं'।
Saddened to hear about the demise of hockey legend #BalbirSingh ji. Have had the good fortune of meeting him in the past, such an amazing personality! My heartfelt condolences to his family 🙏🏻 pic.twitter.com/knjOq7VEav
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बलबीर सिंह सीनियर को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी है। साथ ही अपने स्कूल के दिनों को याद किया। अमिताभ बच्चन ने बलबीर सिंह सीनियर की तस्वीर साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर का निधन हो गया। उनकी प्रतिभा और हॉकी के मैदान पर उनकी उपलब्धियां मेरे स्कूल के दिनों में 1948 के बाद से एक महान बात थी। एक शानदार चैंपियन और भारत का गौरव'।
T 3543 - Legend Balbir Singh sr .. passes away .. his talent and his accomplishments on the Hockey field were legendary talk in my School days right from 1948 onwards .. what a champion .. condolences prayers ..
Indian Pride ..🙏🇮🇳 pic.twitter.com/1Yqm0wUsU2
अभिनेत्री से नेता बनीं किरण खेर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारतीय हॉकी के दिग्गज पद्मश्री बलबीर सिंह के निधन की खबर बहुत दुखद है। आप सिर्फ हॉकी ही नहीं खेल जगत में भारत के सबसे ज्यादा चमकदार सितारा थे, आपके जैसा न कोई दूसरा हुआ, न होगा। आपकी यादें हमेशा सब हिंदुस्तानियों के दिलों में अमर रहेंगी। वाहेगुरु परिवार को धैर्य व शक्ति दे'।
भारतीय हॉकी के दिग्गज पद्मश्री बलबीर सिंह जी के निधन की ख़बर बहुत दुःखद है। आप।सिर्फ हॉकी ही नहीं खेल जगत में भारत के सबसे ज्यादा चमकदार सितारा थे, आपके जैसा ना कोई दूसरा हुआ ना होगा। आपकी यादें हमेशा सब हिंदुस्तानियों के दिलों में आमर रहेंगी। वाहेगुरु परिवार को धैर्य व शक्ति दे। pic.twitter.com/cwti6Bsk7o
— Kirron Kher (@KirronKherBJP) May 25, 2020
आपको बता दें कि बलबीर सिंह का जन्म 10 अक्टूबर 1924, हरिपुर खालसा में हुआ। इसके साथ ही दुनिया में अपनी हॉकी का लोहा मनाने वाले सरदार बलबीर सिंह सीनियर भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं लेकिन खेल प्रशंसकों के दिलों में वह हमेशा अपनी जगह बनाए रखेंगे। पद्मश्री से सम्मानित बलबीर सिंह भारत के इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे, जो तीन बार ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता टीम के सदस्य रहे थे।
पढ़ें: Vishnu Puran: इंद्र और शुक्राचार्य के बीच संजीवनी मंत्र को लेकर छिड़ा युद्ध, जानिए किसकी होगी विजय?