सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इन 5 फिल्मों के नाम पर भी हुआ था खूब विवाद, सलमान से लेकर दीपिका तक को मिली थीं धमकियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 29 Jun 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
mental hai kya and these films changed name after controversy
पद्मावत, जजमेंटल है क्या - फोटो : social media

कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टारर फिल्म मेंटल है क्या का नाम बदल गया है। अब इस फिल्म का नाम जजमेंटल है क्या हो गया है। इस फिल्म के नाम पर इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म का नाम बदलने की बात मेकर्स को कही थी। सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि फिल्म का नाम मानसिक रूप से बीमार लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है।


ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के नाम को लेकर विवाद हुआ हो, इससे पहले भी ऐसी कई फिल्में रही हैं जब विवादों में घिरने के बाद उनका नाम बदल दिया गया।  

Trending Videos
mental hai kya and these films changed name after controversy
loveyatri - फोटो : file photo

लवयात्री
सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म लवयात्री के नाम पर भी खूब विवाद हुआ था। पहले इस फिल्म का नाम लवरात्रि था। धार्मिक भावनाएं आहत होने के नाम पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसकी वजह से फिल्म का नाम लवरात्रि से लवयात्री रखा गया। यही नहीं विवाद इतना बढ़ा कि सलमान खान को भी नाम बदलने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
mental hai kya and these films changed name after controversy
s durga - फोटो : file photo

एस दुर्गा
सनल शशिधरन की मलयालम फिल्म एस दुर्गा का नाम पहले सेक्सी दुर्गा रखा गया था। इस फिल्म पर आम लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा इसलिए सेंसर बोर्ड ने इसे सेक्सी दुर्गा के नाम से पास नहीं किया। मेकर्स को फिल्म का नाम बदलकर एस दुर्गा करना पड़ा।

mental hai kya and these films changed name after controversy
padmaavat - फोटो : file photo

पद्मावत
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत का नाम भी बदला गया। इस फिल्म को आगजनी, धमकी जैसे कई समस्याओं से जूझना पड़ा। यहां तक कि दीपिका को नाक काटने की धमकी भी दी गई थी। कई राज्यों में फिल्म बैन रही लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। 

विज्ञापन
mental hai kya and these films changed name after controversy
R RAJKUMAR - फोटो : file photo

आर राजकुमार
शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का नाम पहले रेम्बो राजकुमार होने वाला था। हॉलीवुड में पहले ही रेम्बो नाम से सीरीज बन चुकी थी और उस सीरीज के निर्माताओं ने इस फिल्म को रेम्बो नाम से रिलीज होने पर आपत्ति जता दी। इस वजह से फिल्म का नाम आर राजकुमार किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed