सब्सक्राइब करें

पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर स्वरा ने शेयर किया ये वीडियो, यूजर्स बोले- 'फिल्म नहीं मिल रही क्या'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 29 Jun 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Swara bhaskar Gets Trolled after Commenting On Politics entry
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

फिल्मों से ज्यादा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर ने फिर ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल स्वरा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है।  इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा- इसे कहते हैं बकैती with #paparazzi


 




 

 

Trending Videos
Swara bhaskar Gets Trolled after Commenting On Politics entry
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

इस वीडियो में स्वरा मीडिया से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर बात करती दिख रही हैं। एक सवाल के जवाब में वह कहती हैं- अभी कुछ सालों तक मेरी राजनीति में आने की कोई मंशा नहीं है। लेकिन लगता है आप मेरी दुकान(एक्टिंग) बंद कराना चाहते हैं। इस वीडियो को शेयर करने के बाद यूजर्स ने स्वरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- तुम्हारी दुकान बॉलीवुड मे खुली ही कब थी कि बंद होगी।



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara bhaskar Gets Trolled after Commenting On Politics entry
स्वरा भास्कर

एक ने लिखा- दुकान नही चल रही तो क्या हुआ बकैती तो खूब चल रही है। एक ने लिखा- फिल्म तो तुमको मिलेगी नहीं अब और चुनाव तो तुम देख ही चुकी हो जिस पर हाथ रखी वो सब बुरी तरह से हार गए। फिल्मों के सहारे दो चार साल रोजी रोटी चल सकती है। एक ने लिखा- बस बकैती करते रहो। फिल्में तो मिलने से रहीं तुमको।




 

 

Swara bhaskar Gets Trolled after Commenting On Politics entry
स्वरा भास्कर

बता दें अभी बीते रोज ही स्वरा मॉब लिंचिंग मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देकर ट्रोल हुई थीं। स्वरा भास्कर के ट्विटर अकाउंट पर एक आईपीएस अधिकारी ने रिप्लाई करते हुए कहा था, 'स्वरा भास्कर, आप ने फिर से साबित कर दिया कि आप मुद्दों को अपनी सहूलियत के हिसाब से चुनती हैं।' हालांकि स्वरा ने भी उनका जवाब दिया।
 



 

 

विज्ञापन
Swara bhaskar Gets Trolled after Commenting On Politics entry
स्वरा भास्कर ने ली सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि स्वरा भास्कर ने कन्हैया कुमार के साथ जमकर कैम्पेनिंग में हिस्सा लिया था। लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार की हार के बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। बीते दिनों स्वरा छुट्टियां मनाने रूस गई थीं जहां से फैंस के लिए कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed