फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo:चित्रांगदा बोलीं-वो मुझसे सबकुछ 'गंदा' करवाते रहे और नवाजुद्दीन बस देखते रहे

Tue, 16 Oct 2018 01:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Metoo chitrangada say nawazuddin didnot take stand against my harrasment
#MeToo:चित्रांगदा बोलीं-वो मुझसे सबकुछ 'गंदा' करवाते रहे और नवाजुद्दीन बस देखते रहे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में इन दिनों #MeToo आंदोलन आग की तरह फैल रहा है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी साल 2016 में आई उनकी फिल्म 'बाबुमोशाई बंदूकबाज' के निर्माता कुशन नंदी शूटिंग के दौरान उन्हें परेशान करने का जिक्र किया। खबरों के मुताबिक, चित्रांगदा से शूटिंग के दौरान कहा गया कि वह "अपनी साड़ी निकालें, अपने हीरो के ऊपर जाएं और खुद को रगड़ें"।

Metoo chitrangada say nawazuddin didnot take stand against my harrasment
#MeToo:चित्रांगदा बोलीं-वो मुझसे सबकुछ 'गंदा' करवाते रहे और नवाजुद्दीन बस देखते रहे

वहीं जब चित्रांगदा ने इसका विरोध किया तो उन्हें तब तक परेशान किया गया वह झुक नहीं गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चित्रांगदा ने इस बात का खुलासा खुद किया कि फिल्म में उनके साथी अभिनेता और उनके सह-कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी उनके समर्थन के लिए आगे नहीं आए। इसके बजाय वह सब कुछ देखते रहे कि कैसे निर्माता और निर्देशक उन्हें परेशान कर रहे थे।

Metoo chitrangada say nawazuddin didnot take stand against my harrasment
#MeToo:चित्रांगदा बोलीं-वो मुझसे सबकुछ 'गंदा' करवाते रहे और नवाजुद्दीन बस देखते रहे

चित्रांगदा ने कहा कि- "मैंने अनुरोध किया कि यह मेरे बस की बात नहीं है। मैंने कहा कि मैंने साड़ी के नीचे सिर्फ पेटीकोट पहन रखा था। निर्देशक ने मुझे कहा कि झगड़ा न करें और केवल वही करें जो आवश्यक है। मुझे ऐसा करने के लिए धमकी दी गई थी। फिल्म के कुछ क्रू मेंबर्स को मॉडिफाइड किया गया था, लेकिन, नवाज बस चुपचाप रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Metoo chitrangada say nawazuddin didnot take stand against my harrasment
#MeToo:चित्रांगदा बोलीं-वो मुझसे सबकुछ 'गंदा' करवाते रहे और नवाजुद्दीन बस देखते रहे

चित्रांगदा आगे बताती हैं- 'कुशन नंदी बाद में मेरे पास आए। उन्होंने मुझसे पूछा भी नहीं कि मैं ठीक हूं या नहीं। उसने मुझसे पूछा 'क्या आप सीन शूट कर रही हैं?' मैंने कहा नहीं। वो वहां से चला गया। नवाज मेरे उत्पीड़न के खिलाफ खड़ा हो सकते थे, लेकिन वह नहीं हुए। जब फिल्म इंडस्ट्री के सशक्त पुरुष स्टैंड नहीं लेते हैं तो उत्पीड़कों को प्रोत्साहित किया जाता है।'
 
विज्ञापन
Metoo chitrangada say nawazuddin didnot take stand against my harrasment
#MeToo:चित्रांगदा बोलीं-वो मुझसे सबकुछ 'गंदा' करवाते रहे और नवाजुद्दीन बस देखते रहे

चित्रांगदा ने आगे कहा- 'जितना मैं इस घटना को भूलना चाहती हूं, मैं इसे कहने से इंकार कर देती हूं। दो साल पहले जब मैंने इसके बारे में बात की थी तब मुझे 'परेशान करने वाली' और 'मूडी' घोषित साबित कर दिया गया था। जब तक फिल्म इंडस्ट्री में महिलाएं शोषण के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगी, तब तक उन्हें शोषित करना जारी रहेगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed