फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#MeToo 'हाउसफुल 4' से पूरी तरह अलग नहीं नाना पाटेकर, खुलने वाला है बड़ा राज

Wed, 17 Oct 2018 05:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 17 Oct 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
MeToo Nana Patekar is not leave Housefull 4, markets revealed truth
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर इन दिनों काफी आलोचना झेल रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने चर्चित #MeToo अभियान के तहत नाना पाटेकर पर साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया हैं। तनुश्री के आरोपों के बाद नाना पाटेकर की काफी आलोचना हो रही है। हाल ही में उन्हें उनकी अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 4' से भी अलग होना पड़ा है। इस बीच 'हाउसफुल 4' में नाना पाटेकर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। 
MeToo Nana Patekar is not leave Housefull 4, markets revealed truth
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'हाउसफुल 4' के मेकर्स ने नाना पाटेकर को औपचारिक तौर पर इस फिल्म से अलग नहीं किया है। बताया जा रहा है कि यह मामला शांत होने के लिए ऐसा किया जा रहा है। खबरों की मानें तो 'हाउसफुल 4' के मेकर्स ने फिल्म को सुरक्षित रूप से रिलीज कराने के लिए नाना के फिल्म में न होने की खबरें फैलाई हैं, लेकिन सच्चाई काफी चौंकाने वाली हैं।
MeToo Nana Patekar is not leave Housefull 4, markets revealed truth
बताया यह भी जा रहा है कि 'हाउसफुल 4' में नाना पाटेकर के किरदार या फिर सीन को काटना मेकर्स के लिए मुश्किल लग रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण फिल्म की कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमना है। मेकर्स के अनुसार 'हाउसफुल 4' में नाना पाटेकर के जोधपुर में किए गए सभी दृश्य को फिल्म में दिखाया जाएगा। वहीं अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं है कि नाना पाटेकर बचे हुए दृश्यों के लिए शूटिंग पूरी करेंगे, जो विवाद के चलते बीच में ही अधूरे रह गए या फिर नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MeToo Nana Patekar is not leave Housefull 4, markets revealed truth
दूसरी ओर 'हाउसफुल 4' के साथ एक और विवाद यह है कि इस फिल्म का निर्देशन कर रहे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर  साजिद खान भी यौन शोषण का आरोप झेल रहे हैं। #MeToo अभियान के तहत साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसके चलके मेकर्स ने फिल्म निर्देशित करने के लिए फरहाद सामजी को बोर्ड में शामिल किया है। फरहाद ने ही इससे पहले पहले 'हाउसफुल 3' का निर्देशन किया था।
विज्ञापन
MeToo Nana Patekar is not leave Housefull 4, markets revealed truth
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बीते दिनों #MeToo कैंपेन के जरिए मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप सहित बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां तनुश्री के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed