{"_id":"5bdf1035bdec2269ab3a1044","slug":"metoo-sajid-khan-avoid-media-after-sexual-harassment-allegation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo मूवमेंट में नाम आने के बाद मुंह छुपा रहे साजिद, मीडिया से कर रहे हैं परहेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo मूवमेंट में नाम आने के बाद मुंह छुपा रहे साजिद, मीडिया से कर रहे हैं परहेज
Sun, 04 Nov 2018 08:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sajid khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मीटू मूवमेंट में नाम आने के बाद कॉमेडियन-निर्देशक साजिद खान ने मीडिया में दिए साक्षात्कारों में स्वीकार किया था कि उनसे गलतियां हुईं। करिअर के शुरू में मिली सफलताओं ने उन्हें बिगाड़ दिया था। उन्होंने अपने लिए अपशब्द तक इस्तेमाल किए। हाउसफुल-4 जैसी फिल्म भी निकल गई। अब इन्होंने मीडिया के बारे में बड़ा फैसला लिया है।
2 of 4
sajid khan
- फोटो : file photo
जैसे ही उनके खिलाफ शिकायतें लिखित तौर पर इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स ऐसोसिशन (इफ्टाडा) में पहुंचीं तो उनका रुख बदल गया। एसोसिएशन के नोटिस के जवाब में साजिद मुकर गए कि उन्होंने किसी के साथ कुछ भी गलत किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ शिकायतें झूठी हैं।
3 of 4
sajid khan
- फोटो : file photo
इसके साथ ही साजिद ने मीडिया से भी मुंह मोड़ लिया। अब वह इस मुद्दे पर मुंह छुपाते हुए किसी से बात नहीं कर रहें। पिछले हफ्ते एसोसिएशन के सामने पेशी के बाद साजिद जैसे ही बाहर निकले मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की परंतु वह सीधे जाकर अपनी कार में बैठ कर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Sajid Khan While giving interveiw
- फोटो : deepika padukone
साजिद के करीबियों की मानें तो शुरू में भले ही उन्होंने लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए कह दिया कि उनसे गलतियां हुईं और इस वजह से उनके हाथ से हाउसफुल-4 जैसी फिल्म भी निकल गई। जल्द ही उन्हें समझ आया कि गलती स्वीकारने से उन्हें लोग माफ नहीं करेंगे। अत: अब उन्होंने मीडिया से ही दूर रहने का फैसला कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।