{"_id":"5bdf0ccfbdec22698e6eba4e","slug":"comedian-kapil-sharma-reject-aamir-khan-film-gulshan-kumar-biopic-mughal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वापसी करते ही कपिल का हुआ बड़ा नुकसान, हाथ से निकला आमिर की फिल्म का लीड रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वापसी करते ही कपिल का हुआ बड़ा नुकसान, हाथ से निकला आमिर की फिल्म का लीड रोल
Sun, 04 Nov 2018 08:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा ने अपनी गलतियों से न केवल अच्छा भला टीवी करिअर खराब कर लिया बल्कि फिल्मों में भी नहीं चले। अब उनके बारे में एक और निराशाजनक खबर है कि उन्होंने अपनी टाइम देकर न पहुंचने की आदत के कारण बड़ा नुकसान कर लिया है। आमिर खान की फिल्म का लीड रोल उनके हाथ से निकल गया है।
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
मीडिया में आई खबरों की मानें तो आमिर खान कपिल शर्मा को टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक मुगल में लीड रोल देने जा रहे थे। आमिर फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। सूत्रों के मुताबिक आमिर को लगा था कि गुलशन के रोल में कपिल शर्मा फिट होंगे और उन्होंने इस पर बातचीत के लिए इस कॉमेडियन-एक्टर से एक नहीं बल्कि दो बार समय मांगा।
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : file photo
कपिल ने हां कहा परंतु ऐन मौके पर नहीं पहुंचे। इस बात ने आमिर को नाराज कर दिया और अंतत: खुद ही यह रोल निभाने का फैसला कर लिया। जानकारों का कहना है कि आमिर का यह ऑफर कपिल की जिंदगी बदल सकता था परंतु लेट लतीफी और लोगों को समय देकर न पहुंचने की आदत के कारण उन्होंने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : file photo
इस बीच मीटू मूवमेंट की वजह से निर्देशक सुभाष कपूर को हटाए जाने के बाद आमिर और निर्माता भूषण कुमार इस बायोपिक के लिए नए निर्देशक की जोर-शोर से तलाश कर रहे हैं। आमिर खान और टी सीरीज ने गुलशन की बायोपिक की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो गुलशन कुमार की यह बायोपिक 2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि गुलशन कुमार की इस बायोपिक को सुभाष कपूर ने लिखा है। आपको बता दें कि साल 1997 में मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में शिव मंदिर के पास गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई थी। गौरतलब है कि इस मर्डर में म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी का नाम सामने आया था। कहा गया कि अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर नदीम ने हत्या की साजिश रची थी। हालांकि बाद में मीडिया में इस तरह की खबरें भी आईं कि मुंबई के सेशन कोर्ट ने उन्हें इस मामले में क्लिन चीट दे दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।