{"_id":"6867976e3cf3423c1a0a4256","slug":"metro-in-dino-actress-neena-gupta-acting-career-known-unknown-facts-2025-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neena Gupta: करियर की शुरुआत में हुईं टाइपकास्ट, दूसरी पारी में बदली तस्वीर; लगातार चर्चा में हैं नीना गुप्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neena Gupta: करियर की शुरुआत में हुईं टाइपकास्ट, दूसरी पारी में बदली तस्वीर; लगातार चर्चा में हैं नीना गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:29 PM IST
सार
नीना गुप्ता अभिनय की दुनिया में लगभग 40 साल से सक्रिय हैं। हाल ही में वह ‘पंचायत’ सीरीज 4 को लेकर चर्चा में रहीं। आज नीना की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ भी रिलीज हुई। नीना गुप्ता ने जब करियर की शुरुआत की थी तो उनको मनचाही सफलता नहीं मिली मगर दूसरी पारी में यह तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। एक नजर, नीना गुप्ता के करियर पर।
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@ neena_gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नीना गुप्ता इन दिनों चर्चा में बनी हैं। फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में वह अनुपम खेर के अपोजिट नजर आ रही हैं। फिल्म में वह एक संजीदा किरदार में दिखीं। ‘मेट्रो इन दिनों’ में उनका किरदार प्यार और परिवार को अहमियत देता है। अनुपम खेर के साथ उनकी केमिस्ट्री भी कमाल की नजर आ रही है। इस फिल्म की चर्चा के बीच जानिए नीना गुप्ता का शुरुआती करियर कैसा रहा? उन्होंने दूरी पारी में कैसे अपने करियर को अलग मुकाम दिया?
Trending Videos
2 of 5
नीना गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@ neena_gupta
एक्टिंग सीखने के लिए सतीश कौशिक ने किया मोटिवेट
नीना गुप्ता का एक्टिंग से परिचय कॉलेज के दिनों में हुआ। वह दिल्ली में कॉलेज के दिनों से ही थिएटर में अभिनय करने लगी थीं। इस दौरान नीना गुप्ता की दोस्ती सतीश कौशिक से भी हुई, जो बाद में बॉलीवुड के नामी एक्टर और डायरेक्टर बने। सतीश ने ही नीना गुप्ता को एनएसडी जाने के लिए मोटिवेट किया। एनएसडी में जब नीना गुप्ता एक्टिंग सीख रही थी, उसी वक्त आलोक नाथ और अन्नू कपूर भी वहां एक्टिंग की पढ़ाई कर रहे थे। आगे चलकर नीना गुप्ता ने फिल्मों का रूख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नीना गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta
करियर की शुरुआत में हुईं टाइपकास्ट
नीना गुप्ता ने जब फिल्म करियर की शुरुआत की तो उन्हें गाइड करने वाला कोई नहीं था। ऐसे में उन्हें जो रोल मिले, वह करती गईं। इस वजह से शुरुआत में ही वैंप और नेगेटिव कैरेक्टर में टाइपकास्ट हो गईं। इसी इमेज को तोड़ने के लिए उन्होंने अलग-अलग जॉनर की फिल्में और रोल भी किए। वह गांधी (1982), मिर्जा गालिब (1989), इन कस्टडी (1993), कॉटन मैरी (1999), मंडी (1983) और सूरज का सातवां घोड़ा (1992) जैसी पैरलल सिनेमा में भी नजर आईं। इन फिल्मों को करने के बावजूद नीना गुप्ता को मनचाही सफलता नहीं मिली। टीवी पर भी नीना गुप्ता ने कई सीरियल किए, जिसमें ‘सांस’, ‘सिसकी’, ‘क्यों होता है प्यार’, ‘लेडीज स्पेशल’ और ‘दिल से दिया वचन’ जैसे सीरियल शामिल हैं।
4 of 5
नीना गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@ neena_gupta
साल 2018 में शुरू की करियर की दूसरी पारी
अचानक नीना गुप्ता फिल्मों में कम नजर आने लगीं। फिर साल 2017 में नीना गुप्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की। इस पोस्ट के जरिए फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की। अगले साल यानी 2018 में वह फिल्म ‘बधाई हो’ में नजर आईं। इस फिल्म में उनके अभिनय और किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसके बाद वह ‘पंगा(2020)’, ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान(2020)’, ‘गुडबाय(2022)’, ‘वध (2020)’ और ‘अचारी बा(2025)’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
नीना गुप्ता
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
पंचायत सीरीज के कारण नीना को मिली लाइमलाइट
फिल्मों के अलावा नीना गुप्ता ने ओटीटी पर भी कदम रखा। वह 2020 में वेब सीरीज ‘पंचायत’ में नजर आईं। इस सीरीज में मंजू देवी का किरदार नीना गुप्ता ने किया। अब तक इस सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज में नीना गुप्ता के किरदार को दर्शकाें ने खूब पसंद है। एक ग्रामीण महिला की भूमिका में नीना ने उम्दा अभिनय किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X