सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Metro In Dino Day 1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर पास या फेल? जानिए 'मेट्रो इन दिनों' का पहले दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 04 Jul 2025 09:51 PM IST
सार

Metro In Dino Movie Day 1 Box Office: फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' सिनेमाघरों में आज शुक्रवार 04 जुलाई को रिलीज हो गई है। जानते हैं आज ओपनिंग डे पर इसने कैसा कारोबार किया है?

विज्ञापन
Metro In Dino Day 1 Box Office Collection: Sara Ali Khan Aditya Roy Kapur Fatima Konkona Pankaj Tripathi film
मेट्रो इन दिनों - फोटो : X

फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज से पहले यह फिल्म खूब सुर्खियों में रही है। मगर, सवाल है कि बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के मामले में कहां ठहरती है? हिट और फ्लॉप का पता को कुछ दिनों में लगता है, मगर ओपनिंग डे कलेक्शन से एक अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है। जानते हैं इस फिल्म की पहले दिन की कमाई।

Trending Videos
Metro In Dino Day 1 Box Office Collection: Sara Ali Khan Aditya Roy Kapur Fatima Konkona Pankaj Tripathi film
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब

पहले दिन किया कितना कारोबार?
आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुमप खेर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता और अली फजल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने पहले दिन सुस्त शुरुआत की है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Metro In Dino Day 1 Box Office Collection: Sara Ali Khan Aditya Roy Kapur Fatima Konkona Pankaj Tripathi film
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब

बॉक्स ऑफिस पर औसत से भी कम प्रदर्शन
फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस के गणित के हिसाब से देखें तो पहले दिन फिल्म का यह कलेक्शन औसत से भी कम है। ऐसा माना जाता है कि कोई फिल्म अगर पहले दिन अपने बजट का दस फीसदी कमाती है तो वह औसत मानी जाती है, 20 फीसदी कारोबार करने पर अच्छी शुरुआत मानी जाती है और उससे अधिक पर सुपरहिट होने का संकेत है। मगर, 'मेट्रो इन दिनों' दस फीसदी से बहुत नीचे है। 

Metro In Dino Day 1 Box Office Collection: Sara Ali Khan Aditya Roy Kapur Fatima Konkona Pankaj Tripathi film
2025 की चर्चित मल्टीस्टारर बॉलीवुड फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

इस साल की मल्टीस्टारर फिल्मों में कहां?
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' एक मल्टीस्टारर फिल्म है। साल 2025 की चर्चित मल्टी स्टारर फिल्मों से तुलना करने पर भी फिल्म बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। इसने ओपनिंग डे पर बस 'इमरजेंसी' और 'मेरे हसबैंड की बीवी' से बेहतर प्रदर्शन किया है और दोनों ही फिल्में इस साल की फ्लॉप लिस्ट में शामिल हैं।

Box Office Report: बॉलीवुड-हॉलीवुड में हो रही कड़ी टक्कर, मां-सितारे जमीन पर-F1 का जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन
Metro In Dino Day 1 Box Office Collection: Sara Ali Khan Aditya Roy Kapur Fatima Konkona Pankaj Tripathi film
मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब- @tseries

इमोशंस से भरी है फिल्म की कहानी
अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है। इसके म्यूजिक लॉन्च के लिए मेकर्स ने अलग से एक इवेंट आयोजित किया था। इस फिल्म में उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर पहुंच चुके जोड़ों की कहानी है। इमोशंस हैं। रिश्तों और प्यार की बात है। इसकी कहानी और संगीत की दर्शकों ने भी तारीफ की है। बता दें कि यह फिल्म अनुराग बसु की ही साल 2007 में आई ‘लाइफ इन अ मेट्रो’की सीक्वल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed