फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेजुएशन के बाद नौकरी ढूंढ़ रही थीं मिया खलीफा, फिर जानें क्यों एडल्ट स्टार बनने का लिया फैसला

Wed, 18 Sep 2019 09:13 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 18 Sep 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Mia Khalifa Viral Interview about personal and professional life and leaving adult film Industry
मिया खलीफा - फोटो : सोशल मीडिया

21 साल की उम्र में एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़ने वालीं मिया खलीफा (mia khalifa) किसी न किसी वजह से पिछले कुछ वक्त से सुर्खियों में बनी हैं। हाल ही में मिया का एक इंटरव्यू काफी सुर्खियों में था। जिसके बाद अब मिया खलीफा ने बीबीसी हिंदी को एक इंटरव्यू दिया है।   बीबीसी के शो 'हार्डटॉक' पर मिया ने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर कई बातें रिवील कीं....

Mia Khalifa Viral Interview about personal and professional life and leaving adult film Industry
बीबीसी के एंकर के साथ मिया खलीफा - फोटो : सोशल मीडिया

मिया खलीफा सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही मिया के 1.6 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस पर शो का एंकर मिया से पूछता है कि क्या इस प्रसिद्धि की बड़ी वजह उनका एडल्ट फिल्मों में काम करने है ? क्या ये सफर मुश्किल था?
इस सवाल पर मिया खलीफा कहती है कि बिलकुल, जब मैंने इंडस्ट्री छोड़ी तो मेरी इंस्टाग्राम अकाउंट ISIS समर्थकों ने हैक कर लिया था। उससे दुष्प्रचार किया गया। जिसके बाद इंस्टाग्राम ने अकाउंट बंद कर दिया। फिर मैंने भी एक साल तक दूसरा अकाउंट नहीं बनाया। फिर जब मैंने अपनी किस्मत को स्वीकार करने का फैसला किया कि एक पूर्व एडल्ट स्टार को नेरेटिव बदलना है। तब मैंने नया अकाउंट बनाया और आगे बढ़ने की कोशिश की।

Mia Khalifa Viral Interview about personal and professional life and leaving adult film Industry
मिया खलीफा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद एंकर पूछते हैं कि जब कोई आपका नाम गूगल करता है, तो कई सारे वीडियो लिंक आते हैं। इसके साथ ही कई जगह आपके नाम के साथ ही पोर्न स्टार शब्द भी आता है.. इससे आप निकल पाएंगी?
इस पर मिया कहती हैं- मैं कोशिश कर रही हूं। इसके साथ ही मैं बहुत गूगगल फ्रेंडली नहीं हूं और मैं ये बदलने की कोशिश कर रही हूं।  मेरे नाम के क्लिक करने पर सबसे पहले एक साइट आती है। जो ना मेरी हैं ना ही उसे मैं चलाती हूं। लेकिन होमपेज पर ऐसे लिखा हुआ है कि जिससे लगता है कि इसे मैं चला रही हूं। वहीं मेरे विकिपीडिया पर भी लिखा है कि ये मेरी आधिकारिक वेबसाइट है और मैंने इसे कई बार हटवाने की कोशिश की है,  यहां तक कि कानून कार्रवाई भी की है लेकिन कंपनी नहीं सुनती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mia Khalifa Viral Interview about personal and professional life and leaving adult film Industry
मिया खलीफा - फोटो : सोशल मीडिया

एंकर आगे कहता है कि एक लड़की जिसे मां बाप लेबनान से अमेरिका लाए, वहीं स्कूल गई, टेक्सास में कॉलेज गई और इतिहास की पढ़ाई भी  की। लेकिन फिर आप एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा कैसे बन गईं ?
इस सवाल के जवाब में मिया खलीफा कहती हैं- मुझे नहीं लगता कि आत्मसम्मान की समस्या किसी के साथ भेदभाव करती है, चाहे आप अच्छे परिवार से हो या न हों। मैं बचपन में अपने वजन को लेकर परेशान रही। मुझे लगता था कि मैं आकर्षक नही हूं और पुरुष मुझ पर ध्यान नहीं देते हैं। इसके बाद मैंने कॉलेज के दौरान अपना वजन घटाना शुरू किया। ग्रेजुएशन खत्म होते होते मुझमें काफी बदलाव आ गया था। अपने स्तनों को लेकर मैं ज्यादा संकोची थी। वजन घटते ही सबसे पहले वहां से वजन घटा। मैंने 50 पाउंड कम किया था। लेकिन मैं स्तनों को पहले जैसा ही चाहती थी। जैसा ही मैंने ऐसा किया तो मुझे पुरुषों से काफी अटेंशन मिलने लगा जो पहले कभी नहीं होता था।

विज्ञापन
Mia Khalifa Viral Interview about personal and professional life and leaving adult film Industry
मिया खलीफा - फोटो : सोशल मीडिया

अगले सवाल में एंकर कहता है कि आप नई नई ग्रेजुएट हुईं थीं और नौकरी ढूंढ़ रही थीं। ऐसे में आपको एक लड़के ने सड़क पर कहा कि मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं। इसके साथ ही उनसे बताया कि ये एडल्ट फिल्मों का बिजनेस है। तो फिर ऐसा क्या हुआ कि आप वहां से जाने की बजाय आपको इसमें दिलचस्पी हुई ?
सवाल के जवाब में मिया कहती हैं- "ऐसा नहीं था कि उसने पूछा- 'क्या आप पोर्न बिजनेस में आना चाहती हैं ?' बल्कि उसने ऐसे कहा कि आप सुंदर हैं, क्या आप मॉडलिंग करना चाहेंगी, आपका शरीर सुंदर है। आप न्यूड मॉडलिंग में अच्छी लगेंगी। इसके बाद जब मैं स्टूडियो में गई तो वो बहुत सुंदर था, स्टूडियो फ्लोरिडा में था।वहां काम करने वाले सभी लोग काफी अच्छे लगे, ऐसा कुछ भी नहीं था जिससे मुझे असहज लगता। जब मैं पहली बार वहां गई तो मैंने पोर्न फिल्म नहीं की थी बल्कि दूसरी बारी में की थी। पहली बार तो उन लोगों से मेरे से बात की और तब पेपरवर्क वगैरह के बारे में बात हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed