बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो से पता चल रहा कि वो आज एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गईं। वीडियो के मुताबिक मौनी की कार पर मेट्रो निर्माणाधीन साइट से एक बड़ा सा पत्थर गिर गया जिससे उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।
VIDEO: मौनी रॉय की कार पर 11वीं मंजिल से गिरा बड़ा पत्थर, हादसे में बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बुधवार को मौनी रॉय जुहू की व्यस्त क्रॉसिंग पर अपनी कार में थीं। तभी सड़क के किनारे मेट्रो निर्माणाधीन साइट के 11वें फ्लोर से एक पत्थर उनकी कार पर गिरा। मौनी ने घटना के बाद अपनी कार का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही मेट्रो अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।
मौनी ने ट्वीट करते हुए लिखा- -"अपने काम पर जाने के रास्ते मैं जुहू सिग्नल पर थी, 11वीं मंजिल से एक बड़ा पत्थर का टुकड़ा मेरी कार पर आकर गिरा। सोच रही हूं कि अगर उस वक्त कोई यहां से गुजर रहा होता तो उसके साथ क्या होता। मुंबई मेट्रो की इस तरह की गैर जिम्मेदारी के साथ क्या किया जाना चाहिए, इस बारे में कोई सुझाव?'
Was on my way to work at Juhu signal a huge rock falls on the car 11 floors up. cant help but think what if anybody was crossing the road. Any suggestions as to what to be done with such irresponsibility of the mumbai metro ? pic.twitter.com/UsKF022lpl
मौनी के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग तरह से कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा की आपको मेट्रो और बीएमसी के खिलाफ केस कर देना चाहिए। वहीं एक दूसरे ट्विटर यूजर ने मजाकिया लहजे में लिखा- आपको नागिन का रूप लेकर इनको डस लेना चाहिए। वहीं एक और यूजर ने लिखा- आम आदमी की मेट्रो के लिए आप सेलेब इतना भी नहीं सह सकते हो।
बात मौनी के प्रोफेशल फ्रंट की करें तो आज ही मौनी रॉय की राजुकमार राव के साथ फिल्म मेड इन चाइना का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। फिल्म में मौनी राजकुमार राव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
पढ़ेँ: इस वजह से 21 साल की उम्र में एडल्ट स्टार बन गईं थीं मिया खलीफा, मिलने लगी थी जान से मारने की धमकी