फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पीएम मोदी' बने एक्टर अभय वर्मा से अभिषेक बच्चन पर विवेक ओबेरॉय के ट्वीट तक, पढ़ें पांच खबरें

Wed, 18 Sep 2019 07:56 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 18 Sep 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Capsule Vivek Oberoi Abhishek PM Narendra Modi Made in China Rao Sye Raa Narasimha Reddy
मन बैरागी - फोटो : सोशल मीडिया

'मन बैरागी' में अभय वर्मा बने हैं पीएम मोदी


पीएम नरेन्द्र मोदी के 69वें जन्मदिन पर अक्षय कुमार और प्रभास ने एक पोस्टर लॉन्च किया। ये पोस्टर था पीएम मोदी की जिंदगी पर बन रही फिल्म का। मन बैरागी नाम की इस फिल्म में पीएम मोदी के युवावस्था दिनों को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद से ही हर कोई इसमें दिख रहे एक्टर के बारे में जानना चाह रहा है। दरअसल इस एक्टर का नाम अभय वर्मा है। अभय इसके अलावा फिल्म 'नैना दा क्या कसूर' में भी काम कर रहे हैं।

Bollywood Capsule Vivek Oberoi Abhishek PM Narendra Modi Made in China Rao Sye Raa Narasimha Reddy

मेड इन चाइना का ट्रेलर रिलीज
राजकुमार राव और मौनी रॉय स्टारर फिल्म मेड इन चाइना  का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मेड इन चाइना एक स्ट्रगलिंग गुजराती बिजनेसमैन की कहानी है, जो एक सफल एंटरप्रन्योर बनने के मकसद से चीन जाता है। फिल्म में राजकुमार और मौनी के अलावा बोमन ईरानी और परेश रावल भी लीड रोल में हैं। बता दें कि 'मेड इन चाइना' से पहले मौनी रॉय फिल्म रोमिया अकबर वॉल्टर में नजर आई थीं। जबकि राजकुमार राव की आखिरी फिल्म 'जजमेंटल है क्या' थी।

Bollywood Capsule Vivek Oberoi Abhishek PM Narendra Modi Made in China Rao Sye Raa Narasimha Reddy

सुर्खियों में 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी के सेटेलाइट राइट्स
चिरंजीवी, किच्चा सुदीप और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' सुर्खियों में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के सभी भाषाओं के सेटेलाइट्स राइट्स 125 करोड़ रुपये में बिके हैं। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। वैसे, सई रा नरसिम्हा रेड्डी के थिएट्रिकल राइट्स पहले ही बिक चुके हैं, जबकि सभी भाषाओं के डिजिटल राइट्स अमेज़न प्राइन ने 40 करोड़ में ख़रीद लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Capsule Vivek Oberoi Abhishek PM Narendra Modi Made in China Rao Sye Raa Narasimha Reddy

अदा शर्मा का वीडियो वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर न सिर्फ फोटोज बल्कि वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अदा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो फाइट करते नजर आ रही हैं। फैंस को अदा के पंच और किक्स काफी पसंद आ रहे हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अदा ने ऐसा कोई वीडियो शेयर किया हो।


View this post on Instagram

Some fun before a training session with @felix.fukuyoshi #Commando3 (This action choreography is not from the film) This is the day before I fractured my finger (in a car door, not punching) and then I couldn't make a fist to punch 😳 . This is not my look from Commando 3. For everyone who is asking for my look from the film, it's a secret because I wear a never seen before item of clothing worn from the waist to ankles covering both legs separately made from a sturdy cotton warp-faced textile 😁😁😁🤣🤣👖 . P.s. these are my fav workout tights . I have 4 of the same thing 🤪🤪🤪 Fashion advice : if u like an outfit buy it in all colours. #ifitexistsinjustonecolourbuymultiplepiecesofthesamething !

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah) on

विज्ञापन
Bollywood Capsule Vivek Oberoi Abhishek PM Narendra Modi Made in China Rao Sye Raa Narasimha Reddy

विवेक ओबेरॉय ने की अभिषेक बच्चन की तारीफ
विवेक ओबेरॉय का फिल्म 'द बिग बुल' के लिए किया गया एक ट्वीट वायरल हो रहा है। ट्वीट में विवेक ने अभिषेक सहित बाकी टीम की तारीफ की है। विवेक ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'द बिग बुल' की टीम को बधाई! यह वाकई में बहुत अच्छा दिख रहा है! सुपर टैलेंटेड टीम कूकी गुलाटी, जूनियर बच्चन, अजय देवगन, आनंद पंडित, कुमार मंगत और पूरे क्रू को ऑल द बेस्ट! उम्मीद करता हूं कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करे! ढेर सारा प्यार।' 





पढ़ें: 'वॉर' का प्रमोशन करते-करते ऋतिक और टाइगर के बीच छिड़ी कुछ ऐसी जंग, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे दंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed