{"_id":"5cfcd616bdec2207382fc1d0","slug":"mika-singh-birthday-special-when-he-wants-marriage-with-actress-urvashi-rautela","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे मीका सिंह, सच्चाई सामने आई तो नहीं बन पाई बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे मीका सिंह, सच्चाई सामने आई तो नहीं बन पाई बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 09 Jun 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
mika singh
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर पंजाबी सिंगर मीका सिंह 10 जून को अपना जन्मदिन बनाते हैं। मीका सिंह बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम है। सबसे बड़ी बात यह है कि उनका हर गाना हिट होना ही है। क्योंकि उनकों गाने ही ऐसे दिए जाते हैं जो हिट होने के लिए बने होते हैं, लेकिन मीका सिंह अभी तक कुंवारे हैं। क्या आप जानते हैं कि एक बार उनका दिल बॉलीवुड की बेहद हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला पर आ चुका है। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इस खबर को अफवाह करार दे दिया था।
मीका सिंह
- फोटो : file photo
मीका ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत सुपरहिट सॉन्ग सावन में लग गई आग से की थी। मीका ने शुरुआत में पंजाबी गाने गाए लेकिन हिट होने के बाद में उन्हें बॉलीवुड में गाने का मौका मिला। मीका द्वारा गाए ऐसे कई गाने हैं जो बेहद हिट हुए और उनकी वजह से मीका को देशभर में पॉपुलैरिटी भी मिली। शादी-पार्टियों में भी मीका के ही गाए गानों की धूम मचाई जाती है। मीका सिंह बॉलीवुड में सबसे लोकप्रिय गायक हैं।
urvashi rautela
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि इस पंजाबी मुंडे ने एक समय में शादी करने का फैसला भी किया था। मीका ने अपने फैन्स को भरोसा दिलाया था कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बन जायेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान जब मीका से शादी के बारे में पूछा गया कि किसके साथ शादी करना चाहते है तो इस पर उन्होंने ‘सनम रे’ एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम लिया। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में बोल्ड एंड खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Urvashi Rautela
- फोटो : social media
उर्वशी से जब उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उनका साफ कहना था कि “फिलहाल मुझे शादी नहीं करनी है, मैं तब शादी करूंगी जब मेरे चचेरे भाई -बहन की शादी हो जाएगी, मुझे फिलहाल मेरे कैरियर पर ध्यान देना है, जब वक्त आएगा तो मैं खुद सबको बता दूंगी।' बता दें कि उर्वशी और मीका सिंह की उम्र में तकरीबन 17 साल का अंतर हैं, लेकिन मीका और उर्वशी को लेकर हुई चर्चा महज अफवाह करार दी गई है।
विज्ञापन
mika singh
- फोटो : instagram
वैसे भी मीका सिंह और उर्वशी के जल्द शादी करने की खबरों का जिक्र एक्टर कमाल खान ने किया था। वैसे केआरके अपने ऊंटपटांग बयानों से अपनी काफी फजीहत कराते रहे हैं, लेकिन उर्वशी और मीका के रिलेशनशिप की खबरों को लेकर उन्होंने जो बयान दिया है, उसमें दम तो है क्योंकि इन दिनों ये जोड़ी एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता रही है। वेलेंटाइन-डे पर मीका ने भी ट्विटर पर अपनी और उर्वशी की एक तस्वीर पोस्ट की थी।