फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mika Singh- Akanksha Puri: अपनी मंगेतर आकांक्षा का जन्मदिन मनाने पहुंचे मीका सिंह, यूजर बोले- फंस गया बेचारा

Sun, 28 Aug 2022 07:45 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 28 Aug 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Mika Singh Celebrated Akanksha Puri birthday netizens troll the couple
मीका सिंह, आकांक्षा पुरी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका ने हाल ही में अपना स्वयंवर रचाया था, जिसमें उन्होंने आकांक्षा पुरी को अपनी मंगेतर के रूप में चुना था। आकांक्षा पुरी मीका की एक्स गर्लफ्रेंड थीं, जिनपर शो में दोबारा मीका अपना दिल हार बैठे थे। मीका दी वोटी खत्म होने के बाद भी दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में मीका ने आकांक्षा पुरी के साथ उनका जन्मदिन मनाया, जिसमें तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ रहा है। 

Mika Singh Celebrated Akanksha Puri birthday netizens troll the couple
मीका सिंह, अलीशा चिनॉय, आकांक्षा पुरी - फोटो : Instagram

दरअसल, आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने जन्मदिन की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मीका गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं, तो आकांक्षा साइड में खड़ी हुई हैं। आकांक्षा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए मीका का शुक्रिया भी अदा किया है। आकांक्षा ने लिखा, 'मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए अलीशा चिनॉय आपका शुक्रिया। मैं हमेशा आपकी आवाज की फैन रही हूं और मेरे जन्मदिन पर आपका तिनका तिनका गाना मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट था। धन्यवाद मीका ऐसा करने के लिए यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akanksha Puri🧚♀️ (@akanksha8000)

Mika Singh Celebrated Akanksha Puri birthday netizens troll the couple
आकांक्षा पुरी - फोटो : Instagram

आकांक्षा पुरी की पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या मीका और आप शादी करने वाले हैं या मीका दी वोटी सिर्फ ड्रामा था', तो दूसरे ने लिखा, 'पता नहीं क्यों लेकिन दोनों को साथ देखकर बहुत अजीब लग रहा है।' इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, 'मीका फंस गया बेचारा।' इसी तरह कई यूजर दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, कुछ दोनों को साथ देखकर काफी खुश हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Singh Celebrated Akanksha Puri birthday netizens troll the couple
आकांक्षा पुरी, शान - फोटो : Instagram

आकांक्षा पुरी ने अपने जन्मदिन की कई सारे तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन वीडियो में शान भी गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, बता दें कि मीका से पहले आकांक्षा पुरी पारस छाबड़ा को डेट करती थीं। बिग बॉस 13 में दोनों के रिश्ते का खुलासा हुआ था। वहीं, अब आकांक्षा मीका सिंह की मंगेतर हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed