फ्लॉप अभिनेता से फिल्म समीक्षक बने कमाल आर खान यानि केआरके पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। मानहानि केस को लेकर सलमान खान संग शुरू हुई उनकी जुबानी जंग बॉलीवुड गायक मीका तक पहुंच गई थी और ये जंग अभी भी जारी है। एक तरफ केआरके आए दिन एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं तो वहीं मीका भी उन्हें लेकर नए दावे कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही मीका ने केआरके पर निशाना साधते हुए 'केआरके कुत्ता' नाम से गाना रिलीज किया था वहीं इसके जवाब में केआरके ने कहा था कि वो 'सूअर' टाइटल से नया गाना लाने वाले हैं। इसी जुबानी जंग के बीच मीका ने केआरके को लेकर एक बार फिर चौंकाने वाला दावा किया है।
मीका सिंह का दावा: प्रॉपर्टी फ्रॉड के चलते देश में बैन हैं केआरके, लौटकर आए तो हो जाएंगे गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीका ने कहा कि, 'केआरके ने अपनी प्रॉपर्टी के कागजात पर दस्तखत किए जो ठीक है, लेकिन उन्होंने अपने भाई की संपत्ति के कागज पर भी खुद से ही साइन किया है। जब हमने इस बारे में एफआईआर करवाई तो केआरके ने ये स्वीकार किया कि उन्होंने फर्जी दस्तखत किए हैं और तब से ही वो फरार हैं। मीका ने आगे अपने दावे में कहा, 'केआरके को कई मौकों पर अदालत से नोटिस दिया गया है, लेकिन उन्होंने उन सभी की अनदेखी की। केआरके अब भारत नहीं लौट सकते। वो फरार हैं और उन्हें भारत में बैन कर दिया गया है। केआरके को पहले दिल्ली और मुंबई में बैन किया गए थे, अब वो पूरे भारत में बैन है। लौटेंगे तो गिरफ्तार हो जाएंगे। इसके साथ ही मीका सिंह ने एक न्यूज रिपोर्ट ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'बॉलीवुड की बिरादरी के लिए खुशखबरी...अब वो कभी भारत नहीं आ सकता। मुबारक हो'।
बता दें कि इससे पहले भी मीका ने एक दावे में कहा था कि केआरके ने अपना मुंबई वाला घर बेच दिया है। मीका सिंह ने कहा था कि, 'देख भाई मैं तेरे घर के सामने खड़ा हूं, यहां पर। छाती चौड़ी करके। तू जहां कहेगा वहां मिल लेता हूं। तू मेरा बेटा है और हमेशा बेटा ही रहेगा। तेरी मेरी कोई लड़ाई नहीं है। तूने अपना ये घर बेच दिया।तेरे जितने और घर हैं वो मत बेचना क्योंकि तेरी मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। मेरे से डर मत, मैं तेरे को मारुंगा- पीटूंगा नहीं। तेरे को सबक सिखाना था, लेकिन इतना बड़ा नहीं कि तू अपना घर बेचकर चला जाए, आखिरकार तू मेरा पड़ोसी है'।
वहीं दूसरी तरफ केआरके ने कई ट्वीट करते हुए कहा था कि उनके पास बॉलीवुड के कई ऐसे राज हैं जो अगर उन्होंने सामने ला दिए तो बहुत से लोगों का सच सामने आ जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर वो भारत छोड़कर चले गए तो फिर उन्हें किसी केस का सहारा भी नहीं लेना पड़ेगा।
गौरतलब है कि मीका और केआरके के बीच विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब सलमान द्वारा केआरके पर मानहानि का केस करने पर मीका ने दबंग खान का समर्थन दिया था। इस पर केआरके ने मीका को चिरकुट सिंगर बता दिया था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था जो अभी तक थमा नहीं है।