वीडियो: संजय दत्त की पत्नी मान्यता का जबरदस्त वर्कआउट, 42 साल की उम्र में जिम में बहा रहीं हैं पसीना
इस दौरान वह सफेद रंग के टॉप और ब्लैक एंड वाइट ट्रैक पेंट्स पहनकर जिम में हार्ड वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं। मान्यता यहां बेहद हॉट और सेक्सी स्टाइल में नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी उनके इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
मालूम हो कि मान्यता कुछ गिनी चुनी फिल्मों में नजर आईं थीं, लेकिन एक सफल अभिनेत्री के तौर पर वो खुद को स्थापित नहीं कर पाईं। हालांकि उन्हें प्रकाश झा की फिल्म 'गंगाजल' में किए आइटम सॉन्ग के लिए काफी पसंद किया गया था। वहीं संजय दत्त से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अब मान्यता संजय दत्त के प्रोडक्शन कंपनी की सीईओ हैं।
बता दें कि मान्यता संजय दत्त के साथ हर सुख दुख में खड़ी रहती हैं। पिछले साल ही संजय दत्त के कैंसर होने की खबर सामने आई थी। इस मुश्किल समय में मान्यता ने परिवार को संभाला। संजय दत्त ने अपने इलाज के चलते फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लिया था और अब वो पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं।
