{"_id":"6770cd700576aadce40392bd","slug":"mika-singh-had-entered-amitabh-bachchan-house-daler-mehndi-had-made-him-talk-to-fake-amitabh-bachchan-2024-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mika Singh: जब अमिताभ बच्चन के घर में घुस गए मीका सिंह, दलेर मेहंदी ने भी करवाई नकली अमिताभ बच्चन से बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mika Singh: जब अमिताभ बच्चन के घर में घुस गए मीका सिंह, दलेर मेहंदी ने भी करवाई नकली अमिताभ बच्चन से बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 29 Dec 2024 09:48 AM IST
सार
मीका सिंह ने अपने भाई दलेर मेहंदी और अमिताभ बच्चन को लेकर जीवन के कुछ किस्से साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे वे अमिताभ बच्चन के घर में घुस गए थे।
विज्ञापन
1 of 5
मीका सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने बताया कि वे अमिताभ बच्चन की पार्टी में घुस गए थे। मीका सिंह ने बताया कि उनके भाई दलेर मेहंदी ने उनके साथ शरारत की थी, जब उन्होंने फोन पर बच्चन के एक नकली व्यक्ति को बुलाया और मीका से बात करवाई।
2 of 5
मीका सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह
अमिताभ बच्चन के घर में घुस गए थे मीका
द लल्लनटॉप से बात करते हुए मीका ने इस कहानी को याद किया। उन्होंने कहा, हर साल, मिस्टर बच्चन अपने घर पर दिवाली मनाते थे, और मैं वहां से गुजरता था और सभी सजावट की प्रशंसा करता था। मैं हमेशा आमंत्रित होना चाहता था। मेरे पास एक बड़ी कार थी, एक हम्मर, इसलिए मैं एक बार बिना निमंत्रण के उनके घर में घुस गया। मैंने कुछ चक्कर लगाए और बाहर निकल गया।' मैं उन्हें अपने शो में आमंत्रित करता था। मैं उन्हें संदेश भेजता था और वे जवाब देते थे, 'भगवान तुम्हारा भला करे।'
3 of 5
मीका सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह
दलेर मेहंदी ने कही ये बात
मीका सिंह ने ये बाते दलेर को भी बताई और वो बोले कि मैं रियल अमिताभ बच्चन से तुम्हारी बात करवाता हूं। मीका ने बताया कि दलेर मेहंदी की बात सुनकर मैं काफी उत्साहित हो गया। मैं इज्जत में खड़ा हो गया। वे बिल्कुल अमिताभ बच्चन की आवाज में बात कर रहे थे। मुझे लगा कि ये वाकई अमिताभ बच्चन हैं, हालांकि ये एक प्रैंक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीका सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह
बिग बी से छिप रहे थे मीका सिंह
मीका सिंह ने बताया कि एक शो में अमिताभ बच्चन एक शो में अमिताभ बच्चन मुझसे मिले। शूट में मैं उनसे छिप रहा था फिर उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि मैं छिप क्यों रहा हूं और मैंने मैसेज करने क्यों बंद कर दिए।
विज्ञापन
5 of 5
मीका सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम- मीका सिंह
मीका सिंह ने कही ये बात
मीका सिंह ने कहा कि एक बार अमिताभ बच्चन मेरी फ्लॉप फिल्म के मुहूर्त में भी शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि वे 9 बजे आएंगे और वे उसी समय वहां पहुंच गए थे। उन्होंने अपनी बातें कहीं और मेरी फ्लॉप फिल्म का हिस्सा बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।