सिंगर मीका सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके गाने लोगों के बीच काफी मशहूर हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। मीका सिंह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने गानों की क्लिप फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। फैंस भी उनपर जमकर प्यार लुटाते हैं। लेकिन आज हकीकत में पता चल गया कि फैंस मीका सिंह को कितना प्यार करते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मीका सिंह कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनकी कार के आस-पास लोगों की भीड़ जमा है। खास बात ये है कि ये लोगों का जमावड़ा रात के तीन बजे लगा था और ये सिंगर से मिलने के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से जमा हुआ था।
वीडियो: रात के तीन बजे खराब हुई मीका सिंह की कार, मदद के लिए जमा हो गई लोगों की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तो माजरा पूरा यही था कि मीका सिंह की कार रात में खराब हो गई और उनकी मदद के लिए करीब 100-200 लोग आगे आ गए। मीका ने फैंस से उनकी मदद के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान मीका सिंह के साथ कार में एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी साथ थीं।
मीका सिंह ने बताया था कि वो महामारी के दौरान 10 महीने तक बिना काम के रहे हैं। लेकिन उनको वेतन चेक से 10% बचाने की बचपन की आदत से आदत है जिससे उन्हें इस कठिन समय में मदद मिली। सिंगर ने महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद भी की थी।
मीका सिंह ने बताया, 'जब पिछले साल पहली लहर शुरू हुई और चीजें थम गईं, तो कई लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा, मैंने उनका समर्थन करने का फैसला किया। मैं उन्हें भूखे मरते नहीं देख सकता था। चूंकि मैं दिल्ली के बाहरी इलाके में अपने फार्महाउस पर था, इसलिए हमने लंगर सेवा शुरू करने का फैसला किया। बता दें, मीका सिंह के साथ लोगों की मदद के लिए अन्य सेलेब्स भी आगे आए थे।
पिछले दिनों मीका सिंह केआरके संग विवादों के चलते सुर्खियों में थे। केआरके ने सलमान खान को भला-बुरा कहा था और उनके बचाव में मीका सिंह उतरे थे। इसके बाद केआरके और सिंगर के बीच बहसबाजी शुरू हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई थी कि मीका सिंह ने केआरके पर गाना बना डाला।

कमेंट
कमेंट X