{"_id":"5adbfdb94f1c1b320a8b5d46","slug":"milind-soman-and-ankita-konwar-dance-video-ishq-sufiana-moment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल छोटी GF से मिलिंद सोमन ने लिए सात फेरे, 'इश्क सुफियाना' गाने पर ऐसे थिरकते आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल छोटी GF से मिलिंद सोमन ने लिए सात फेरे, 'इश्क सुफियाना' गाने पर ऐसे थिरकते आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
milind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन अंकिता ने मिलिंद के साथ फोटो शेयर कर इन बातों को महज एक अफवाह बताया और कहा कि वह जल्द ही शादी कर रहे हैं।
मिलिंद सोमन
बता दें कि कल ही मिलिंद और अंकिता कंवर की मेंहदी और हल्दी की सेरेमनी पूरी हुई है और इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अलीबाग में जोर-शोर से दोनों ने 22 अप्रैल को शादी कर ली। वेन्यू से मेहंदी और हल्दी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
A post shared by Filmy Monkey (@filmy_monkey) on
मिलिंद सोमन
मिलिंद और अंकिता की हल्दी की रस्म भी पूरी हो चुकी है। पीले कलर के लहंगे में अंकिता और सफेद रंग के कुर्ते में मिलिंद डांस करते दिखे। मिलिंद की मां भी अपनी बहू के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। इन्हीं में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलिंद सोमन
इस वीडियो में मिलिंद और अंकिता फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के मशहूर गाने ‘इश्क सुफियाना’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे में इतने खोए हुए कि इस प्यारे जोड़े से नजरें हटा पाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
मिलिंद सोमन
अंकिता और मिलिंद की उम्र में करीब 20 साल का फर्क है । इस वजह से मिलिंद को यूजर्स ने काफी ट्रोल भी किया। यह मिलिंद की दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2006 में उन्होंने अपनी फ्रेंच को-स्टार मैलेन जाम्पनोई से शादी कर ली थी। इन दोनों का साल 2009 में तलाक हो गया ।