फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 साल छोटी गर्लफ्रेंड से दूसरी शादी करेंगे 52 साल के एक्टर, तारीख भी आ गई है सामने

Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Milind Soman and Ankita Konwar to tie the knot 21st april
Milind Soman with Ankita

सुपरमॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन अपनी जबरदस्त फिजिक के लिए जाने जाते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने से 29 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर के साथ सगाई की बात सोशल मीडिया पर कबूली और एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह रिंग फिंगर में रिंग पहने हुए हैं।

Milind Soman and Ankita Konwar to tie the knot 21st april
मिलिंद सोमन - फोटो : self

खबरों की मानें तो वही इसी महीने शादी के बंधन में बंध सकते हैं। करीबी सूत्रों के हवाले से एक अखबार ने बताया कि 21 अप्रैल 2018 को मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर मुंबई के अलीबाग में शादी करेंगे। जिसमें दोनों के करीबी ही शामिल होंगे। यह शादी काफी सिंपल तरीके से होगी।

Milind Soman and Ankita Konwar to tie the knot 21st april
milind soman

दरअसल मिलिंद सोमन नहीं चाहते कि शादी की खबरों को मीडिया में बहुत कवरेज मिले इसलिए अभी तक केवल करीबी दोस्तों और परिवारवालों को ही इसके बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि इस साल फरवरी में इस कपल ने 4 साल डेट करने पर सेलिब्रेट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Milind Soman and Ankita Konwar to tie the knot 21st april
milind soman

इससे पहले अंकिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं नहीं जानना चाहती कि तुम्हारे बिना जिंदगी कैसी होगी।' इस तस्वीर में अंकिता सगाई की अंगूठी पहने नजर आ रही हैं।
 

 

I don't want to know what it's like to live without you, Don't want to know the other side of a world without you - #ruelle #forever #youandi #mylove

A post shared by Ankita Konwar (@earthy_5) on

विज्ञापन
Milind Soman and Ankita Konwar to tie the knot 21st april
Milind Soman

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर पिछले चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अंकिता कोंवर असम की रहने वाली हैं। 2013 में वह एयर एशिया के केबिन क्रू का हिस्सा थीं और फिलहाल दिल्ली में रहती हैं। पिछले महीने मिलिंद, अंकिता के पैरेंट्स से मिलने गुवाहाटी गए थे। जहां उन्होंने अंकिता के भतीजे की बर्थडे पार्टी भी एन्जॉय की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed