एक्टर-मॉडल मिलिंद सोमन को 25 मार्च को सभी को जानकारी दी थी कि वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं और खुद को उन्होंने क्वारंटीन कर लिया है। इस खबर को सुनते ही उनके फैंस हैरान हो गए थे कि अपनी सेहत का खास ख्याल रखने वाले मिलिंद आखिर कोरोना की चपेट में कैसे आ गए। तो वहीं दूसरी तरफ खुद मिलिंद भी इस बात से हैरान है कि उन्हें कोरोना हुआ कैसे?
कोरोना पॉजिटिव होने से हैरान हैं मिलिंद सोमन, बोले- मैं कैसे संक्रमित हुआ कहना मुश्किल है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की और लिखा, 'ये कहना मुश्किल है कि मैं इनफेक्ट कैसे हुआ और किससे हुआ। 18 मार्च को जब मैं दिल्ली से वापस आया था तो मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मैं तब से घर से ही काम कर रहा हूं केवल रोज बाहर दौड़ने जाता हूं, लेकिन मुझे 23 मार्च को एनर्जी में कुछ कमी लगी। मुझे हल्का सिरदर्द था और शरीर का तापमान 98 डिग्री तक बढ़ गया था।'
View this post on Instagram
उन्होंने आगे लिखा, 'मैंने एक फ्लाइट से पहले सरकार के निर्देशों के हिसाब से' अपना आरटीपीसीआर टेस्ट 2020 में 4 सितंबर को करवाया था और मैं तब से मैं लगभग हर हफ्ते ट्रैवल कर रहा हूं। मैं अक्टूबर में यूएस भी गया था। मैंने आरटीपीसीआर अब तक 30 बार करवा लिया है, ये एक रूटीन जैसे है। मैं पूरी तरह सतर्क था, हर जारी प्रोटोकॉल फॉलो कर रहा था। यहां तक कि अंकिता और मैं इस पर बात भी कर रहे थे, हमेशा यही सवाल था कि कब?'
आगे उन्होंने लिखा, 'आज जब मैं सुबह उठा तो मेरी पल्स 61, ऑक्सीजन 99 और तापमान 97.6 था।' बता दें कि मिलिंद सोमन अपनी सेहत का खास ख्याल रखते हैं और हर दिन वो दौड़ लगाने के लिए जाते हैं। सिर्फ यही नहीं मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो अपने फैंस को भी फिट रहने के टिप्स देते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार जी 5 की वेब सीरीज 'पौरुषपुर' में देखा गया था।
तो वहीं मिलिंद से पहले भी कई सेलेब्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें आमिर खान, मनोज बाजपेयी, आर माधवन, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर और सतीश कौशिक जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स हाल के दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।