{"_id":"5b8529c842c792463724f468","slug":"milind-soman-says-no-one-wants-to-cast-me-in-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल छोटी लड़की से मिलिंद सोमन ने की शादी, अब बोले- 'मुझे कोई काम नहीं दे रहा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल छोटी लड़की से मिलिंद सोमन ने की शादी, अब बोले- 'मुझे कोई काम नहीं दे रहा'
Tue, 28 Aug 2018 04:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Aug 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने कुछ समय पहले ही अपनी 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर से शादी की थी । इसके बाद दोनों हनीमून पर भी गए । खबर थी कि मिलिंद और अंकिता को बिग बॉस सीजन 12 के लिए अप्रोच किया गया है ।
2 of 5
मिलिंद सोमन
बाद में मिलिंद ने साफ किया कि उनको बिग बॉस की ओर से कोई ऑफर नहीं आया है । मिलिंद लंबे समय से किसी फिल्म या टीवी सीरियल में नजर नहीं आई । हाल ही में एक इंटरव्यू में मिलिंद ने काम ना मिलने पर अपना दर्द बयां किया ।
3 of 5
मिलिंद सोमन
मिलिंद कहते हैं, 'फिल्म मेकर्स अब मुझे अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करना चाहते हैं । मुझे नहीं पता क्यों? शायद इसलिए क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेरा कोई नेटवर्क नहीं है । एक समय था जब मेरे पास कई ऑफर आए और मैंने काम भी किया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिलिंद सोमन
'मुझे एक्टिंग करना पसंद है । इसमें पैसे भी अच्छे मिलते हैं । कुछ लोगों ने कहा भी है कि मैं अच्छा काम करता हूं । लेकिन बॉलीवुड में मेरा कोई दोस्त नहीं है, कोई नेटवर्क नहीं है । हर बिजनेस में नेटवर्क होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है ।'
विज्ञापन
5 of 5
मिलिंद सोमन
- फोटो : milind soman
मिलिंद ने ये भी बताया कि अब वो ज्यादा फिल्में भी नहीं देखते । मिलिंद उनमें से एक हैं जिन्हें फिल्म में काम करना तो पसंद है लेकिन फिल्म देखना नहीं । मिलिंद एक साल में सिर्फ 3 फिल्में ही देख पाते हैं । बता दें कि मिलिंद आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आए थे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।