लॉकडाउन के समय में तीन महीनों तक सभी लोग अपने- अपने घर में बंद रहे। बॉलीवुड सेलेब्ल जो हर कुछ महीनों में छुट्टियां मनाने जाते हैं वो भी मजबूरी के चलते ऐसे में घर पर ही रहे। लेकिन जैसे- जैसे अब अनलॉक शुरू होता जा रहा है वैसे- वैसे लोगों ने घरों से निकलना शुरू कर दिया है। सेलेब्स भी छुट्टियां मनाने के लिए बाहर निकल रहे हैं। इन्हीं सेलेब्स में मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर का नाम भी शामिल है।
पत्नी अंकिता के साथ छुट्टियां मनाने निकले मिलिंद सोमन, बीच पर दे रहे रोमांटिक पोज
अनलॉक होते ही मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता के साथ विदेश यात्रा पर निकल चुके हैं। मिलिंद, अंकिता के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने अपनी इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मिलिंद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो अमेरिका के समंदर किनारे पत्नी के साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं। ये तस्वीर साझा करते हुए मिलिंद ने लिखा, 'एक और पोज...एक और बीच...यूएस के ईस्ट कोस्ट में अभी पतझड़ है पर आज सनी डे रहा। बल्कि सबसे ज्यादा खूबसूरत और भीड़ भाड़ वाले समंदर किनारे भी खाली रहे, बस मैं और अंकिता, मीलों तक कोई दूसरा नहीं था'।
View this post on Instagram
A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on
मिलिंद ने आगे बीच की जानकारी देते हुए लिखा, 'ये सैंडी हूक बीच है, एक संकरा उपद्वीप, सीगल्स का घर और दूसरी ओर न्यू यॉर्क-न्यू जर्सी का नजारा।' मिलिंद ही नहीं अंकिता ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोनों की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों बीच किनारे एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Ankita Konwar (@ankita_earthy) on
गौरतलब है कि मिलिंद और अंकिता लॉकडाउन के समय में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। दोनों अपनी पूरी दिनचर्या और लॉकडाउन में वक्त कैसे बीत रहा है उस बारे में भी बताते थे। दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट देखकर लगता है कि इन्होंने अपना लॉकडाउन का समय भी काफी मजे से निकाला है।
पढ़ें: अनुराग- पायल विवाद में जुड़ा इरफान पठान का नाम, अभिनेत्री ने ट्वीट कर कही ये बात
कमेंट
कमेंट X