हिंदी सिनेमा के कलाकार और भारतीय मॉडल मिलिंद सोमण ने चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने वाले अभियान का हिस्सा बनते हुए अपने स्मार्टफोन से शॉर्ट वीडियो शेयरिंग एप्लीकेशन टिकटॉक को निकाल फेंका है। उन्होंने इस काम को करने के लिए अपनी प्रेरणा के स्रोत के रूप में लद्दाख के एक इंजीनियर सोनम वांगचुक का नाम आगे किया है। मिलिंद ने यह खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनम वांगचुक की वीडियो को साझा करते हुए उसके साथ कैप्शन में 'अब मैं टिकटॉक पर नहीं रहा।' लिखकर की है।
इस अभिनेता ने चीनी सामान का विरोध करने वाले अभियान का किया समर्थन, अपने फोन से टिकटॉक हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम वांगचुक लद्दाख में रहने वाले एक इंजीनियर हैं जिनसे प्रेरित होकर आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में फुंसुख वांगड़ू का किरदार ईजाद किया गया है। सोनम ने भी मिलिंद की इस पोस्ट पर आभार व्यक्त करते हुए लिखा है, 'आशा है कि दूसरे सेलिब्रिटीज भी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं, वह हृदय नहीं है पत्थर है जिसमें स्वदेस का प्यार नहीं। बाकी आप सब समझदार हैं। थैंक यू मिलिंद।'
सोनम वांगचुक का वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह भारतीय नागरिकों से चीन के उत्पादों का उपभोग ना करने के लिए मना करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने यूट्यूब पर हाल ही में एक वीडियो रिलीज किया है जिसका शीर्षक उन्होंने रखा है, 'चीन को जवाब सेना देगी बुलेट से, नागरिक देंगे वॉलेट से'।
सोनम ने इस वीडियो में भारत और चीन के बीच सीमा पर पैदा हुए हाल के तनाव को इंगित करते हुए देश की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
भारत में कोरोना वायरस के दस्तक देने के साथ ही भारत में चीनी सामान का विरोध सोशल मीडिया पर शुरू हो गया था। तब से लेकर अब तक भारत के कई जाने-माने कलाकार, यूट्यूबर और आम नागरिक भी चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए लोगों को प्रेरित कर चुके हैं। भारत में टिकटॉक और पबजी जैसे कई एप्लीकेशन को भी अपने स्मार्टफोन से अनइनस्टॉल करने के लिए कुशाल टंडन जैसे अभिनेता अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।
अजय देवगन की फिल्म के गाने पर जमकर नाचे प्रियंका चोपड़ा और निक, वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो