{"_id":"62ace196f911e43be41b6200","slug":"milkha-singh-death-anniversary-actor-farhan-akhtar-transformation-journey-during-bhaag-milkha-bhaag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Milkha Singh: कई घंटों की कड़ी ट्रेनिंग, पसंदीदा खाने पर रोक...ऐसे 13 महीनों में मिल्खा सिंह बने फरहान अख्तर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Milkha Singh: कई घंटों की कड़ी ट्रेनिंग, पसंदीदा खाने पर रोक...ऐसे 13 महीनों में मिल्खा सिंह बने फरहान अख्तर
भारत के फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर धावक मिल्खा सिंह भले ही हमारे बीच न हों लेकिन देश के लिए उनकी उपलब्धियों से वह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे। इसके अलावा उनके निजी जीवन से लेकर खेल के प्रति उनकी समर्पण की भावना को दर्शाती हुई साल 2013 में आई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' ने उनको और भी जीवंत कर दिया है। इस फिल्म में फरहान अख्तर द्वारा निभायी गयी उनकी भूमिका के लिए अभिनेता को हर किसी ने सराहा था, लेकिन एक एथलीट जैसी बॉडी शेप के लिए फरहान ने कड़ी मेहनत की थी। तो चलिए जानते हैं कि मिल्खा सिंह की तरह बनने के लिए आखिर अभिनेता फरहान अख्तर को किन-किन स्टेज से गुजरना पड़ा।
रोजाना करते थे कड़ी ट्रेनिंग
फिल्म भाग मिल्खा भाग को साइन करने के बाद फरहान अख्तर ने खुद के शरीर को एक एथलीट की तरह ढालने के लिए लगातार रोजाना तीन से चार घंटो की कड़ी ट्रेनिंग की थी। सबसे मुश्किल ये था कि उन्हें फिल्म के दौरान किरदार के हिसाब से अलग-अलग शेप में दिखना था, ऐसे में वजह बढ़ाना और फिर खुद को फिट करना काफी चैलेंजिंग रहा लेकिन फरहान ने खुद पर जमकर मेहनत की।
3 of 6
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
'भाग मिल्खा भाग' के दौरान फरहान की ट्रेनिंग करवाने वाले ट्रेनर समीर जाउरा ने एक बार साक्षात्कार के दौरान बताया था कि जब फरहान ने फिल्म साइन की तो उनका वजन 66 किलो था। फिल्म में उन्हें तकरीबन 75 किलों तक दिखाया जाना था इसलिए हमने सबसे पहले उस पोर्शन की तैयारी की, जिसमें उन्हें फिट टोंड बॉडी के साथ दिखाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में एक हिस्सा वह भी है जब मिल्खा सिंह को आर्मी जॉइन करते हुए दिखाया जाता है। इसके लिए फरहान को फिर से तकरीबन 15 किलो वजन कम करना पड़ा था और इसके लिए उन्हें साढ़े तीन महीने का समय लगा था। हालांकि इस दौरान उन्हें पतला दिखाने के लिए बस उनकी मसल्स को टोन डाउन रखा गया था, लेकिन बॉडी स्ट्रक्चर नहीं बदला गया था।
विज्ञापन
5 of 6
फरहान अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
समीर ने यह भी बताया था कि, उन्होंने हर 15 दिन पर फरहान का वर्कआउट बदलना पड़ता था ताकि उनकी बॉडी को एक ही तरह के वर्कआउट की आदत न पड़ जाए। इसके लिए पहले उनकी स्ट्रेंथ बढ़ाई गई और फिर मसल्स को मजबूत बनाने पर काम किया गया। तब कहीं जाकर 13 महीनों की कड़ी मेहनत के बाद फरहान मिल्खा सिंह के रोल के लिए फिट हो पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।