बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां संसद में शपथ लेते ही विवादों में घिर गई थीं। नुसरत पर देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी कर दिया था। उनका कहना है कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए। बीते दिनों नुसरत ने इस पर जवाब देते हुए कहा था मैं पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करती हूं, जो जाति, धर्म और पंथ की सीमाओं से परे है। अब नुसरत के इस बयान का समर्थन मिमी चक्रवर्ती ने भी किया है। आगे जानिए मिमी ने क्या कहा?
सांसद नुसरत जहां के खिलाफ जारी हुए फतवे पर दोस्त मिमी चक्रवर्ती ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपनी दोस्त और साथी सांसद नुसरत जहां का समर्थन करते हुए कहा कि हर किसी के व्यक्तिगत जीवन का सम्मान होना चाहिए और महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैंने अपनी दोस्त का समर्थन किया है और आगे भी ऐसा करती रहूंगी, चाहे वह सिंदूर लगाएं या चूड़ा पहनें। हर किसी की व्यक्तिगत जिंदगी का सम्मान होना चाहिए। हमें तो जींस पहनने के लिए ट्रोल कर दिया गया था। महिलाओं को सम्मान दिया जाना चाहिए और हम भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
We r indian and thats our only identification
👍🏻 proud indian nd will be
Love u @nusratchirps https://t.co/qTTP0nbzTI
शादी के बाद 25 जून को नुसरत जहां पहली बार संसद पहुंचीं और शपथ ली थी। इस दौरान उनके गले का मंगलसूत्र और मांग का सिंदूर चर्चा का विषय बना। इसी के चलते नुसरत जहां के खिलाफ देवबंद के धर्मगुरुओं फतवा जारी कर दिया।
अपने ट्विटर अकाउंट पर नुसरत जहां ने जवाब में लिखा था, 'मैं पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करती हूं, जो जाति, धर्म और पंथ की सीमाओं से परे है। जहां तक मेरी बात है तो मैं सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करती हूं। मैं अब भी मुस्लिम हूं। न लोगों को इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए कि मैं क्या पहनूं और क्या नहीं। आपका विश्वास पहनावे से परे होता है। सभी धर्मों के मूल्यवान सिद्धांतों में विश्वास करने और उन्हें मानना कहीं ज्यादा बड़ी बात है।'
Paying heed or reacting to comments made by hardliners of any religion only breeds hatred and violence, and history bears testimony to that.. #NJforInclusiveIndia #Youthquake #secularIndia pic.twitter.com/mHmINQiYzj