{"_id":"64830d847562740333071efd","slug":"mimoh-chakraborty-reveals-his-dad-mithun-chakraborty-broke-down-after-his-first-debut-flopped-film-2023-06-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mimoh Chakraborty: 'डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद टूट गए थे पापा', संघर्ष के दिनों को यादकर भावुक हए मिमोह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mimoh Chakraborty: 'डेब्यू फिल्म फ्लॉप होने के बाद टूट गए थे पापा', संघर्ष के दिनों को यादकर भावुक हए मिमोह
हिंदी फिल्मों में गनमास्टर जी 9 और डिस्को डांसर नामों से मशहूर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म 'रोष' रिलीज हो चुकी है। यही नहीं मिमोह की ‘जोगीरा सारा रा रा’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया भी मिल रही है। अब हाल ही में, अभिनेता ने एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया है और बताया है कि उनकी पहली असफल फिल्म से उनके पिता पर क्या असर हुआ था।
2 of 5
मिमोह चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
मिमोह ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'मैं एक बार एक कॉमेडी शो में गया था, जहां पर किसी ने मुझपर कमेंट करते हुए कहा कि मिमोह की फिल्म देखने के बाद ऐसा लगता है कि ' योगिता की योग्यता में प्रॉब्लम हो गई। इस मजाक ने सच में मुझे नाराज कर दिया और मैंने कहा, 'मेरी माँ के बारे में मत बोलो। ठीक है, डैड इंडस्ट्री से हैं। वह एक लेजेंड हैं। माँ ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है? पिताजी ठीक हैं, लेकिन एक नैतिक व्यवहार है कि आप किसी की मां के बारे में नहीं बोल सकते हैं।'
3 of 5
मिमोह चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू में मिमोह ने उस समय के बारे में भी बात की, जब उन्होंने जिमी की रिलीज के बाद एक फिल्म समीक्षा में अपने बारे में कुछ कठोर शब्द पढ़े थे। मिमोह ने इन पलों को याद करते हुए कहा, 'मुझे याद है कि जिमी की रिलीज के बाद मैं तबाह हो गया था जब एक समीक्षा में यह पढ़ा गया था कि मिमोह चक्रवर्ती एक जूनियर कलाकार होने के लिए भी फिट नहीं हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिमोह चक्रवर्ती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आगे मिमोह से पूछा गया कि क्या उनकी पहली फिल्म के असफल होने के बाद उनके माता-पिता कभी रोए थे। इसपर अभिनेता ने जवाब दिया,' माँ, मैं और पिताजी हम सब रोए। हम सभी का ब्रेकडाउन हो गया था। अब मैं सिर्फ इसके बारे में बात कर रहा हूं, लेकिन उस समय यह बहुत दुखदायी था। आज भी जब उस समय को याद करता हूं तो बहुत दुख होता है।'
विज्ञापन
5 of 5
मिमोह चक्रवर्ती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपको बता दें कि फिल्म 'रोष' रहस्य, रोमांच, झूठ और विश्वासघात से भरी कहानी है, तो वहीं 'जोगीरा सारा रा रा' रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा की लीड भूमिका है। मिमोह इस फिल्म काफी चैलेंजिंग भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को भी दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।