फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हीरोइन ने तोड़ दिया अपने पति से पांच साल पुराना रिश्ता, लंबे चले अफेयर के बाद हुई थी शादी

Tue, 04 Aug 2020 05:52 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 04 Aug 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Minissha Lamba have separate after divorce to husband Ryan Tham
मिनिषा लांबा, रायन थाम - फोटो : सोशल मीडिया

लगभग दो साल से चली आ रही लंबी खटपट के बाद आखिर में अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को विराम देने  का फैसला लिया है। मिनिषा ने साफ तौर पर कहा है कि अब उनका उनके पति रायन थाम के साथ कोई रिश्ता नहीं रहा है। वह कानूनी रूप से भी अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

Minissha Lamba have separate after divorce to husband Ryan Tham
मिनिषा लांबा, रायन थाम - फोटो : सोशल मीडिया

मिनिषा और रायन एक दूसरे के साथ वर्ष 2015 में शादी के बंधन में बंधे थे। जानकारी के अनुसार इन दोनों की मुलाकात इनकी शादी से दो साल पहले यानी वर्ष 2013 में जुहू के एक नाइट क्लब में हुई थी। दो साल तक ये दोनों एक दूसरे के साथ प्रेमी और प्रेमिका के रूप में संबंधों में थे। जब इन दोनों को लगा कि इनकी जिंदगी आगे एक दूसरे के साथ अच्छी चल सकती है तो इन्होंने आपसी सहमति से शादी कर ली।

Minissha Lamba have separate after divorce to husband Ryan Tham
मिनिषा लांबा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2018 में अक्टूबर के महीने से ही इन दोनों के बीच कुछ अनबन की खबरें आती रही हैं। तभी से इन दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था। हालांकि, उस समय मिनिषा ने इस बारे में बात करना पसंद नहीं किया। लेकिन, अब उन्होंने साफ-साफ कहा है, 'रायन और मैं अब आपसी सहमति से अलग हो गए हैं। हम दोनों के बीच में कानूनी रूप से अब कोई रिश्ता नहीं रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Minissha Lamba have separate after divorce to husband Ryan Tham
मिनिषा लांबा - फोटो : सोशल मीडिया

मिनिषा ने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में आई फिल्म 'यहां' से की थी। उसके बाद वह 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'बचना ए हसीनो', 'वेलडन अब्बा' और 'भेजा फ्राई 2' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं। वर्ष 2014 में वह टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आठवें सीजन का भी हिस्सा रहीं। 

विज्ञापन
Minissha Lamba have separate after divorce to husband Ryan Tham
मिनिषा लांबा - फोटो : सोशल मीडिया

अंतिम बार बड़े पर्दे पर उन्हें वर्ष 2017 में आई फिल्म 'भूमि' में देखा गया है। इसके बाद वह टीवी के शो 'तेनाली रामा' और 'इंटरनेट वाला लव' में भी काम कर चुकी हैं। वहीं, दूसरी तरफ रायन थाम एक रेस्टोरेटर हैं और वह अभिनेत्री पूजा बेदी के चचेरे भाई भी हैं।

पढ़ें: नहीं रहे भारतीय रंगमंच के मशहूर निर्देशक इब्राहीम अल्काजी, 94 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed