फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता नारायण राणे का दावा, 'सुशांत सिंह राजपूत की हुई है हत्या, मुंबई पुलिस कर रही किसी को बचाने की कोशिश'

Tue, 04 Aug 2020 05:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 04 Aug 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Was Murdered and Mumbai Police is Hiding Something Says BJP Leader Narayan Rane
बीजेपी नेता नारायण राणे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अब सियासी खेल बनता जा रहा है। मामले को लेकर पहले दो राज्यों की पुलिस आपस में भिड़ती हुई नजर आईं और आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। लेकिन ये मामला यहां भी नहीं रुका। अब मामले को लेकर भाजपा नेता नारायण राणे भी मुखर नजर आ रहे हैं। नारायण राणे ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है।

Sushant Singh Rajput Was Murdered and Mumbai Police is Hiding Something Says BJP Leader Narayan Rane
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

इस मामले को लेकर जब से सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है तभी से मुंबई पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। करीब 40 दिन की जांच में मुंबई पुलिस ने मामले को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं किया था। जब से बिहार पुलिस एक्शन में आई है तभी से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं अब मामले को लेकर भाजपा नेता ने भी मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं।

Sushant Singh Rajput Was Murdered and Mumbai Police is Hiding Something Says BJP Leader Narayan Rane
नारायण राणे - फोटो : social media

बीजेपी नेता नारायण राणे का दावा है कि सुसांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि उनकी हत्या हुई है। राणे ने इस मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने इसे लेकर कई बातें कीं। रणे ने कहा, 'सरकार किसी को बचाने की कोशिश कर रही है। सुशांत के साथ पार्टी में कौन था, सूरज पंचोली के घर पार्टी में कौन-कौन था उसे क्यों नहीं अरेस्ट किया जा रहा है? सुशांत के बगल में डिनो मॉरिया के बंगले में कौन-कौन गया था? ये सब क्यों छुपाया जा रहा है। अधिकारी किसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Was Murdered and Mumbai Police is Hiding Something Says BJP Leader Narayan Rane
सुशांत सिंह राजपूत, विनय तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा कि, 'रिया चक्रवर्ती गायब हो गई। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को भी उसके बारे में जानकारी नहीं है। दिशा का पहले बलात्कार किया गया, फिर उसकी हत्या की गई। उसने आत्महत्या नहीं की. पुलिस क्यों चुप है, कौन सा तथ्य छुपा रही है। ये सरकार गुनाहगार को बचा रही है।' बता दें कि मामले को लेकर मुंबई पुलिस का रवैया वाकई शंका के घेरे में है। सबसे पहले मुंबई पुलिस ने बिहार पुलिस से जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों की सहायता नहीं की। इसके बाद मामले की तफ्सील से तफ्तीश करने पहुंचे पटना एसपी विनय तिवारी को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Was Murdered and Mumbai Police is Hiding Something Says BJP Leader Narayan Rane
मुख्यमंत्री नितिश कुमार, सुशांत सिंह राजपूत, केके सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान केस की फाइल भी मुंबई पुलिस द्वारा डिलीट कर दी गई। जिस वजह से मुंबई पुलिस ज्यादा शक के घेरे में आ गई है। हाल ही में मामले को लेकर सुशांत के पिता ने भी अब सीबीआई जांच की मांग की है। जिसे देखते हुए बिहार सरकार द्वारा भी तुरत फुरत कदम उठाया गया और मामले की सीबीआई जांच के लिए अनुशंसा भेज दी है। इस बात की जानकारी खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है।

पढ़ें: सुशांत मामले में CBI जांच के लिए बिहार सरकार ने भेजी अनुशंसा, सीएम नीतीश ने ट्वीट कर दी जानकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed