दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन का मामला दिन पर दिन नए- नए मोड़ ले रहा है। मामले को लेकर जब से सुशांत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, तभी से इस मामले में रोज नए- नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस के बीच भी घमासान देखने को मिल रहा है। मुंबई पुलिस, बिहार पुलिस को जांच करने से रोक रही है। इन सबको देखते हुए सुशांत के पिता ने भी अब सीबीआई जांच की मांग कर ही ली है।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI जांच के लिए बिहार सरकार ने भेजी अनुशंसा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बात की जानकारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी है। नीतीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि सुशांत के पिता की शिकायत के बाद अब बिहार सरकार ने भी मामले की सीबीआई जांच के लिए अनुशंसा भेज दी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'स्व. सुशांत सिंह राजपूत के पिता श्री केके सिंह द्वारा पटना में स्व. सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित दर्ज कराए गए मामले की सीबीआई से जांच कराने हेतु राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है।'
स्व० सुशांत सिंह राजपूत के पिता श्री के०के० सिंह द्वारा पटना में स्व० सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित दर्ज कराए गए मामले की सी०बी०आई० से जांच कराने हेतु राज्य सरकार ने अनुशंसा भेज दी है।
बता दें कि मामले को लेकर लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी। हालांकि सुशांत के पिता को पटना पुलिस पर भरोसा था। लेकिन मुंबई पुलिस का रवैया देखते हुए उन्होंने यह फैसला किया है। बीते दिन सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने भी कहा था मुंबई पुलिस नहीं चाहती है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। इसे देखते हुए अब हमें सीबीआई जांच की मांग करनी होगी।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच करने पहुंची पटना पुलिस का मुंबई पुलिस ने बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया। बल्कि जांच के लिए पहुंचे पटना एसपी विनय तिवारी को भी बीएमसी द्वारा 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया गया। जिसे देखते हुए सुशांत के पिता ने एक वीडियो मैसेज भी जारी किया था। जिसमें उन्होंने इस मामले के बारे में मुंबई पुलिस के रवैये को लेकर बात की थी। साथ ही कहा था कि मुजरिम भाग रहे हैं, हमें पटना पुलिस की मदद करनी चाहिए।
पढ़ें: सुशांत केस: वकील विकास सिंह का मुंबई पुलिस पर आरोप, कहा- 'सबूत नष्ट करने की हो रही कोशिश'