सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर नहीं बल्कि ये क्रिकेटर हैं मीरा राजपूत के क्रश, नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 23 Feb 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Mira Rajput Reveals She Has A Crush On This Celeb and It Isn't Shahid Kapoor
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत का नाम क्यूट कपल्स की लिस्ट में शुमार है। खास बात है कि मीरा फिल्मी करियर से दूर होने के बावजूद भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। आए दिन मीरा नई नई फोटोज और पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच मीरा का एक चेट सेशन तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मीरा ने कई खुलासे किए हैं।

Mira Rajput Reveals She Has A Crush On This Celeb and It Isn't Shahid Kapoor
मीरा राजपूत, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मीरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन शुरू किया था। जिसमें उनके फैंस ने जमकर सवाल पूछे और मीरा ने उनके जवाब भी बेझिझक दिए। इस दौरान मीरा के सामने कई दिलचस्प प्रश्न भी आए। जिसका जवाब सुन उनके फैंस ही नहीं बल्कि उनके पति शाहिद कपूर भी हैरान रह जाएंगे।

Mira Rajput Reveals She Has A Crush On This Celeb and It Isn't Shahid Kapoor
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सेशन के दौरान एक यूजर ने शाहिद की एक अच्छी और एक बुरी आदत के बारे में पूछा। जिसके जवाब में मीरा बताती हैं कि जब मैं उनसे बात करती हूं तो एक बार में समझ नहीं पाती हूं कि वे क्या कहना चाहते हैं। अक्सर वे नए और अलग तरीकों से बात करते हैं लेकिन अब मैं समझने लगी हूं। जवाब के अंत में मीरा कहती हैं कि मुझे उनके बारे में सब पसंद है और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mira Rajput Reveals She Has A Crush On This Celeb and It Isn't Shahid Kapoor
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक यूजर ने तो मीरा से उनके क्रश के बारे तक में पूछ डाला। जिसका जवाब सुन सभी हैरान रह गए। मीरा ने कहा कि उनका क्रश शाहिद नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डीविलयर्स हैं। मीरा ने इंस्टाग्राम पर इस मजेदार सेशन का वीडियो भी शेयर किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zainab, Sasha's love 💗 (@shahidkapoor.ir)


 
विज्ञापन
Mira Rajput Reveals She Has A Crush On This Celeb and It Isn't Shahid Kapoor
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सेशन में मीरा ने कई और सवालों के भी मजेदार जवाब दिए। मीरा ने बताया कि नेटफ्लिक्स पर उनका पसंदीदा शो शिट्स क्रीक है। मीरा ने पसंदीदा नाश्ते में पोहा बताया। एक फैन ने पूछा कि शाहिद और उनके बीच बहस होती है तो कौन जीतता है, इस पर मीरा ने जवाब दिया कि यह पूछने की बात नहीं मैं ही जीतती हूं। एक सवाल के जवाब में मीरा ने बताया कि वो स्पेनिश सीखना चाहती हैं लेकिन कई बार उन्हें बीच में छोड़ना पड़ जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed