सब्सक्राइब करें

एकेडमी अवॉर्ड्स 2021 की जनरल कैटेगरी में पहुंची ओड़िया फिल्म 'कलिरा अतिता', निर्देशक ने कहा- शुक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Nila Madhab Panda’s Odia film Kalira Atita now in Oscars race
फिल्म कलिरा अतिता ऑस्कर रेस में हुई शामिल - फोटो : Instagram

हर फिल्म निर्देशक अपनी फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड जीतते हुए देखना चाहता है और जब ये सपना पूरा होता है। तब निर्देशक की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। ऐसा ही कुछ निर्देशक नीला माधब पांडा की फिल्म 'कलिरा अतिता' के साथ हुआ है। ओड़िया फिल्म 'कलीरा अतीता' (Kalira Atita) ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ में शामिल हो गई है।

Nila Madhab Panda’s Odia film Kalira Atita now in Oscars race
निर्देशक नीला माधब पांडा - फोटो : Instagram

निर्देशक नीला माधब पांडा की फिल्म 'कलिरा अतिता' ऑस्कर की रेस में शामिल हो गई है। इसकी जानकारी नीला ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'चुनौतियों से भरे साल में यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि कलिरा अतिता ने ऑस्कर की जनरल कैटेगरी में एंट्री कर ली है। यह एकेडमी स्क्रीनिंग के लिए तैयार है। हर किसी का शुक्रगुजार हूं।'
 

Nila Madhab Panda’s Odia film Kalira Atita now in Oscars race
फिल्म 'कलीरा अतीता' की ऑस्कर में एंट्री - फोटो : Instagram

नीला ने आगे लिखा, 'न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स में थिएटर बंद होने के कारण यह बहुत मुश्किल था कि हम क्वॉलिफाइ कर सकें। हमने पब्लिसिटी करना शुरू किया और ज्यूरी तक पहुंचे, ताकि उन्हें फिल्म दिखा सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Nila Madhab Panda’s Odia film Kalira Atita now in Oscars race
फिल्म 'कलीरा अतीता' - फोटो : Instagram

बता दें कि इस फिल्म में भारत के पूर्वी तटीय इलाकों यानी उड़ीसा से गायब होते गांवों की कहानी को दिखाया गया है, जो जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ रहे समुंदर के पानी के कारण गायब हो रहे हैं। 'कलिरा अतिता' को जनरल कैटेगरी में रखा गया है।

विज्ञापन
Nila Madhab Panda’s Odia film Kalira Atita now in Oscars race
जल्लीकट्टू - फोटो : Social media

फिल्म 'कलिरा अतिता' से पहले करिश्मा देव दुबे की फिल्म 'बिट्टू', 'सूराराई पोट्रू' भी ऑस्कर में जगह बना चुकी हैं। ऑस्कर के फाइनल नॉमिनेशन के अनाउंसमेंट 15 मार्च को होंगे। जबकि अवॉर्ड सेरेमनी 25 अप्रैल को होगी। भारत की ओर से आधिकारिक एंट्री 'जल्लीकट्टू' ऑस्कर रेस से बाहर हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed