{"_id":"5c74bbe1bdec224b57505ee8","slug":"mira-rajput-sonakshi-sinha-kiara-advani-and-sonam-kapoor-wishes-birthday-to-shahid-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी मीरा से लेकर सोनम कपूर तक,बॉलीवुड की इन 3 एक्ट्रेस ने शाहिद को इस अंदाज में किया बर्थडे विश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पत्नी मीरा से लेकर सोनम कपूर तक,बॉलीवुड की इन 3 एक्ट्रेस ने शाहिद को इस अंदाज में किया बर्थडे विश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला,भाषा
Published by: anand anand
Updated Tue, 26 Feb 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने 25 फरवरी को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के सितारों सहित उनके फैंस ने उन्हें बर्थडे विश किया। पत्नी मीरा राजपूत से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने बेहद खास अंदाज में शाहिद को जन्मदिन की बधाई दी। सोमवार को सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला बना रहा।
2 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शाहिद की तस्वीर को शेयर करते हुए बेहद प्यार भरा कैप्शन भी दिया। उन्होंने एक्टर को अपनी जिंदगी बताया। मीरा के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।
शाहिद कपूर के साथ 'आर... राजकुमार' में काम कर चुकीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्टर के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की और बर्थडे विश किया। इतना ही नहीं अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी उन्हें सोनाक्षी सिन्हा की तरह जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : file photo
कियारा आडवाणी ने शाहिद कपूर के साथ फनी वीडियो अपनी इंस्टा-स्टोरी में शेयर किया। जिसमें दोनों डांस करते नजर आए। उन्होंने शाहिद को भाई बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी। पता हो कि कियारा आडवाणी और शाहिद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर और सोनम कपूर
- फोटो : file photo
अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर शाहिद के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इंस्टा-स्टोरी में शेयर की गई इस तस्वीर में शाहिद और सोनम ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। पता हो कि सोनम कपूर और शाहिद कपूर ने साल 2011 में आई फिल्म 'मौसम' मुख्य भूमिका निभाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।