{"_id":"5da4427b8ebc3e0169689200","slug":"mirzapur-2-motion-poster-to-robert-downey-jr-first-look-in-dolittle-these-are-five-bollywood-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर 2 के मोशन पोस्टर से लेकर रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नई फिल्म तक, पढ़ें पांच खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिर्जापुर 2 के मोशन पोस्टर से लेकर रॉबर्ट डाउनी जूनियर की नई फिल्म तक, पढ़ें पांच खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 14 Oct 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mirzapur 2,Robert Downey Jr
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिर्जापुर 2 का मोशन पोस्टर
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन प्राइम वीडियो की बहुचर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर के दूसरे सीजन का इंजतार करने वालों के लिए खुशखबरी है। मिर्जापुर 2 की रिलीज डेट को लेकर मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। इस मोशन पोस्टर में मिर्जापुर सीजन 2 लिखा दिखाई दे रहा है, लेकिन ये वेब सीरीज कौन सी तारीख को रिलीज होगी इसे छुपाकर रखा गया है। ये मोशन पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वेबसीरीज की रिलीज डेट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
जूही चावला ने खास अंदाज में दी सासू मां को जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा जूही चावला ने हाल ही में अपनी सास सुनैना का जन्मदिन बनाया। जन्मदिन के खास मौके पर जूही चावला ने सास की थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सुनैना की इस तस्वीर के साथ जूही चावला ने खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा- 'मेरी सासू मां सुनैना के लिए उनके बर्थडे पर 1000 पौधे, भगवान की कृपा हमेशा मुझ पर है'। सोशल मीडिया यूजर्स जूही चावला की पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं।
नोरा फतेही और तुलसी कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
नोरा फतेही ने किया 'द पपेटा चैलेंज'
मशहूर बेली डांसर नोरा फतेही अपने डांस की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। नोरा के डांस को वीडियो को उनके फैंस भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद करते रहते हैं। इस बार उन्होंने इन दिनों चर्चा में चल रहे 'द पपेटा चैलेंज' को पूरा किया है। अपने डांस वीडियो में वीडियो में नोरा फतेही अपने दोस्त के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उन्हें रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है।
Ishaan Khattar, Janhvi Kapoor
- फोटो : social media
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने बनाया खाना
अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर बॉलीवुड के अच्छे दोस्तों में से एक हैं। दोनों बहुत बार साथ भी दिखाई देते हैं। इस बार ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने मिलकर खाना बनाया है। इन दोनों के साथ में खाना बनाने का खुलासा ईशान की भाभी और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने किया। मीरा ने इंस्टा स्टोरी पर ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के खाने की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि सारा खाना इन दोनों ने भी बनाया है।
विज्ञापन
5 of 5
Robert Downey
- फोटो : file photo
एवेंजर्स एंडगेम के बाद रॉबर्ट डाउनी जूनियर की पहली फिल्म को पोस्ट रिलीज
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम में आयरन मैन के किरदार से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने के बाद अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। रॉबर्ट डाउनी जूनियर की अगली फिल्म का नाम डोलिटिल (Dolittle) है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर रिलीज हुआ है। फिल्म के पोस्टर में रॉबर्ट डाउनी जूनियर चिंपैंजी, जिराफ, लोमड़ी, पोलर बियर, ऑस्ट्रिच, तोता और बत्तख जैसे तमाम जानवर से घीरे दिखाई दे रहे हैं। ये फिल्म 17 जनवरी 2020 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।