{"_id":"5dee22d98ebc3e87d700caad","slug":"miss-universe-2019-indian-miss-universe-beauties-make-india-proud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ब्रह्माण्ड सुंदरी' बन इन दो लड़कियों ने किया था भारत का नाम रोशन, दिया था इन कठिन सवालों का जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ब्रह्माण्ड सुंदरी' बन इन दो लड़कियों ने किया था भारत का नाम रोशन, दिया था इन कठिन सवालों का जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 09 Dec 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
miss universe
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस यूनिवर्स 2019 का ताज साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी के सिर सजा है। अमेरिका के अटलांटा में मिस यूनिवर्स 2019 की अंतिम प्रतियोगिता हुई, जहां जोजिबिनी ने बाकि प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया। दुनिया का पहला मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट साल 1952 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था। भारत की ओर से वर्तिका सिंह ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया लेकिन वह शीर्ष दस में जगह नहीं बना पाईं। आइए जानते हैं भारत के नाम मिस यूनिवर्स का ताज कब-कब आया है?
1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता
2 of 5
Miss Universe 2018
बीते 68 सालों में अब तक भारत से दो ही सुंदरियां ये खिताब जीत सकी हैं। हैदराबाद में जन्मीं सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। उस समय सुष्मिता की उम्र सिर्फ 19 साल थी। इतनी छोटी उम्र में सुष्मिता सेन वो पहली भारतीय महिला बनीं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया।
इस सवाल का जवाब देकर मिस यूनिवर्स बनीं सुष्मिता
3 of 5
Miss Universe 2018
कहा जाता है सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान एक जवाब से बाजी मार ली थी। सुष्मिता का मुकाबला ऐश्वर्या राय से था। एक सवाल में जब दोनों से पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती? इस पर ऐश्वर्या का जवाब था, 'अपने जन्म का समय, जबकि सुष्मिता ने कहा था, 'इंदिरा गांधी की मृत्यु'। सुष्मिता के इसी जवाब ने उन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया
4 of 5
लारा दत्ता
लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। लारा दत्ता साल 2000 से अब तक मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली एक मात्र भारतीय महिला बनी हुई हैं। सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स बनने वाली लारा दत्ता दूसरी भारतीय महिला हैं। लारा उस वक्त 22 साल की थीं। बता दें कि लारा का इंटरव्यू किसी भी कैटेगरी में रिकॉर्ड किया हुआ सबसे लंबा इंटरव्यू रहा। उन्हें 9.99 नंबर मिले थे।
विज्ञापन
लारा दत्ता से ये सवाल किया गया था
5 of 5
miss universe
- फोटो : Twitter
लारा दत्ता से सवाल किया गया था- ब्यूटी कॉन्टेस्ट वुमन्स के लिए रिस्पेक्फुल नहीं? कैसे साबित करेंगी कि ये बात गलत है? लारा ने जवाब दिया था- मैं समझती हूं कि मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताएं यंग वुमन के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म हैं। इसी के माध्यम से हम आगे बढ़ सकते हैं और हम जिस फील्ड में जाना चाहे जा सकते हैं। हम बिजनेस, राजनीति सहित अन्य फील्ड में काम कर सकते हैं। हम मजबूती से अपनी राय, अपने विचार रख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।